{"_id":"5cdf0a14bdec220732262fb8","slug":"attack-on-transporter-firing-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जमीन के विवाद में ट्रांसपोर्टर पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जमीन के विवाद में ट्रांसपोर्टर पर हमला, फायरिंग
Sat, 18 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के बम्हरौली मेें जमीन के विवाद में ट्रांसपोर्टर पर बीच सड़क रोककर जानलेवा हमला किया गया। लोहे की रॉड से पीटने के बाद फायरिंग भी की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पिटाई से घायल ट्रांसपोर्टर को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हटवा कौशाम्बी निवासी इरफान ट्रांसपोर्टर है। भांजे फैसल का आरोप है कि दो दिन पहले इरफान रात में गाड़ी का हिसाब करने के बाद नैनी से लौट रहा था। 2.30 बजे के करीब बम्हरौली स्थित फूलपती स्कूल के पास सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे वसी निवासी हटवा, जैद निवासी सोरांव, जलालुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी मरियाडीह व चार अज्ञात लोग असलहे व लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। वसी व जैद ने गोली चलाई और फिर साथियों संग मिलकर बेतहाशा पिटाई की।
इरफान के बेहोश होने पर वह उसे छोड़कर भाग निकले। आरोप है कि जाते वक्त उसके पास मौजूद 35700 रुपये भी लूट ले गए। सूचना पर पहुुंचे घरवाले उसे काल्विन अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। फैसल का कहना है कि जमीन के विवाद में वसी व जैद इरफान को पहले भी धमका चुके हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।