फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment of land of family members of former MLA Vijay Mishra, action under Gangster Act

प्रयागराज : पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिजनों की जमीन कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Fri, 11 Nov 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 07:33 PM IST
सार

थाना गोपीगंज जनपद भदोही में 18 अक्तूबर को पुलिस ने भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र जेल में बंद है। मेजा के तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चांद खमरिया में पूर्व विधायक के परिजनों के नाम करीब 25 बीघे जमीन खरीदी गई थी।

विज्ञापन
Attachment of land of family members of former MLA Vijay Mishra, action under Gangster Act
Prayagraj News : पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिजनों की मेजा में जमीन कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदारों पर भी पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मेजा तहसील के चांद खमरिया में विधायक के परिजनों के नाम दर्ज करीब 25 बीघे जमीन प्रशासन ने कुर्क कर ली। यह जमीन सतीश मिश्रा, राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, आशीष मिश्रा पुत्र रामजी मिश्र और रामजी मिश्र की पत्नी दुगेशा देवी के नाम से क्रय की गई थी। मौके पर मेजा के तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा के अलावा भदोही पुलिस मौजूद रही। जमीन के चारों तरफ लाल झंडी गाड़ दी गई है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट भदोही के आदेश पर की गई है। 

विज्ञापन



थाना गोपीगंज जनपद भदोही में 18 अक्तूबर को पुलिस ने भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र जेल में बंद है। मेजा के तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चांद खमरिया में पूर्व विधायक के परिजनों के नाम करीब 25 बीघे जमीन खरीदी गई थी। जमीन गैरकानूनी ढंग से अर्जित की गई संपत्ति से खरीदी गई थी।

विज्ञापन

Attachment of land of family members of former MLA Vijay Mishra, action under Gangster Act
Prayagraj News : विधायक विजय मिश्र के परिजनों की भूमि को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

चांद खमरिया में 24 बीघा है जमीन

विजय के परिजनों के नाम पर गाटा संख्या 412 क्षेत्रफल 2.8850 हेक्टेयर व गाटा संख्या 410 क्षेत्रफल 2.7330 दर्ज है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था। इस पर प्रशासन ने मेजा के चांद खमरिया में कुल 24 बीघे 11 बिस्वा सात धुर जमीन को चिह्नित किया था। डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को भदोही पुलिस के साथ तहसीलदार विशाल शर्मा ने जमीन की कुर्की की कार्रवाई की।


भूमि पर चारों तरफ लाल झंडी लगा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन ने मौके पर बोर्ड भी लगा दिया है।  मेजा के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त जमीन को कुर्क कर ली गई है। वहां पर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed