फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATMs in markets unsafe; customers falling prey to thieves

Prayagraj News: बाजारों में एटीएम असुरक्षित, ग्राहक बन रहे उचक्कों के शिकार

Mon, 15 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 15 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
ATMs in markets unsafe; customers falling prey to thieves
इलाके के बाजारों में लगी एटीएम लावारिस हालत में पड़ी हैं जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है और वे उचक्कों का शिकार बन रहे हैं। सुरक्षा के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है, जबकि कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मेजारोड, सिरसा, उरुवा, मेजा खास और ऊंचडीह बाजार में कई कंपनियों ने एटीएम लगाए हैं। शुरुआत में इन मशीनों की देखरेख और सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात थे। हालांकि, अब इन गार्डों को हटा दिया गया है, जिससे एटीएम असुरक्षित हो गए हैं। सिरसा में एक एटीएम मशीन के कक्ष में एसी का पानी कमरे में ही गिर रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्राहकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के अंकुश कुमार ने इस एसी के पानी की समस्या को ठीक करने की मांग की है। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। रही बात ऊंचडीह बाजार में एटीएम मशीन की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed