फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atm money allahabad

अवकाश के दिन शहर में नगदी का संकट

Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
atm money allahabad
इलाहाबाद
बैंकों में बना नगदी संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण लोगों को नगदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकना पड़ा। अवकाश होने के कारण एटीएम भी जल्द खाली हो गए। नोटबंदी के बाद दोबारा कैश का संकट खड़ा होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक बंद रहे। लिहाजा पैसे निकालने के लिए एटीएम ही एकमात्र सहारा बचा। कई बैंकों के एटीएम में कैश नहीं था। जहां था, वहां लाइन लग गई। अधिकांश एटीएम में दोपहर होने तक कैश खत्म हो गया। सहालग के मौसम में पैसा नहीं मिलने से शादी-विवाह वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करेंसी चेस्ट में पैसा नहीं होने से शाखाओं को भी पैसा नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं में सबसे अधिक परेशानी है, लोग दिनभर लाइन लगाकर खड़ रहते हैं, इसके बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश
बैंक में नगदी का संकट आरबीआई की ओर से कैश की आपूर्ति नहीं किए जाने से हो रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बड़ी शाखाओं में है। यहां कैश की डिमांड अधिक है, जबकि आरबीआई की ओर से कैश नहीं भेजे जाने से वह करेंसी चेस्ट को नोट नहीं उपलब्ध करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में आरबीआई से एक महीने से भी अधिक समय से नगदी नहीं आई है। बैंकों के करेंसी चेस्ट संचालकाें की ओर से आरबीआई को लगातार डिमांड भेजी जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरबीआई के अफसरों की ओर से एक ही जवाब दिया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस से ही कैश नहीं आ रहा। ऐसे में आने वाले दिनों में यह संकट और गहराने का अंदेशा है। बैंकों से कैश नहीं मिलने से कैश जमा भी कम हो गया है। ऐसे में पुरानी नोट से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed