फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atique Murder Case : शूटरों से सवालों की बौछार, अतीक-अशरफ को ही क्यों चुना टारगेट, किसने दिलाई विदेशी पिस्टल

Thu, 20 Apr 2023 06:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 06:35 AM IST
सार

अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड के शूटरों से कस्टडी रिमांड के पहले दिन दो राउंड में पूछताछ हुई। हत्या की वजह पूछने पर उन्होंने फिर अपना पुराना बयान दोहराया कि वह नाम कमाना चाहते थे।

विज्ञापन
atique ahmad Murder Case: asked the shooters, why chose Atiq-Ashraf as the target, who provided the foreign pi
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड के शूटरों से कस्टडी रिमांड के पहले दिन दो राउंड में पूछताछ हुई। हत्या की वजह पूछने पर उन्होंने फिर अपना पुराना बयान दोहराया कि वह नाम कमाना चाहते थे। हालांकि जब उनसे स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) अफसरों ने पूछा कि वह किसी और को भी चुन सकते थे और उन्होंने अतीक व अशरफ को ही क्यों टारगेट किया, तो तीनों ने चुप्पी साध ली।

कोर्ट के आदेश के बाद दोपहर दो बजे के करीब तीनों शूटरों सनी सिंह, लवलेश तिवारी व अरुण मौर्य को एसआईटी ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए बेली अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच दफ्तर में ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने शूटराें से सबसे पहले हत्या की वजह की जानकारी लेनी की कोशिश की।

पूछा कि आखिर उन्होेंने इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया। इस पर शूटरों ने एक बार फिर वही बयान दिया कि वह चाहते थे कि जरायम की दुनिया में उनका नाम हो जाए। इसी मकसद से उन्होंने यह वारदात की। इस पर अफसरों ने पूछा कि इसके लिए अतीक-अशरफ को ही क्यों चुना? वह किसी और को भी निशाना बना सकते थे तो तीनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

atique ahmad Murder Case: asked the shooters, why chose Atiq-Ashraf as the target, who provided the foreign pi
Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

किसने महैया कराईं लाखों की पिस्टल?

एसआईटी अफसरों ने तीनों शूटरों से यह भी पूछा कि उनके पास सात से आठ लाख मूल्य वाली जिगाना व गिरसान पिस्टलें कहां से आईं। गौरतलब है कि इन दोनों पिस्टलों के साथ एक देशी पिस्टल आरोपियाें के कब्जे से बरामद हुई है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में भी तीनों गोलमोल जवाब ही देते रहे। फिलहाल उन्हाेंने उस शख्स का नाम नहीं कबूला, जिसने उन्हें असलहे मुहैया कराए थे।

atique ahmad Murder Case: asked the shooters, why chose Atiq-Ashraf as the target, who provided the foreign pi
Prayagraj News : अतीक अहमद और शूटर लवलेश तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

यह भी रहे सवाल

  • तुम लोगों के मोबाइल फोन कहां हैं? मोबाइल नहीं है तो आपस में कैसे संपर्क करते थे?
  • प्रयागराज कब आए और कहां ठिकाना बनाया? इसमें किसने मदद की?
  • तीनों पहली बार कब और कहां मिले?
  • अतीक-अशरफ के अस्पताल लाए जाने की खबर कैसे मिली?
  • घटनास्थल तक कैसे, कितनी देर पहले पहुंचे?
  • वीडियो कैमरा व माइक आईडी कहां से लाए?
  • इससे पहले कभी प्रयागराज आए थे?
  • अतीक-अशरफ को मारने के लिए घटनास्थल के रूप में अस्पताल ही क्यों चुना?
  • वारदात की प्लानिंग कब और कहां हुई?
  • तीनों के अलावा भी कोई शामिल है साजिश में?
  • कस्टडी रिमांड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद क्यों लिया इतना बड़ा खतरा?
  • पुलिस जवाबी फायरिंग करती तो मारे जाते, क्या कभी डर नहीं लगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
atique ahmad Murder Case: asked the shooters, why chose Atiq-Ashraf as the target, who provided the foreign pi
atiq ahmed killed - फोटो : अमर उजाला

आज घटनास्थल पर हो सकता है सीन रिक्रिएशन

कस्टडी रिमांड के दूसरे दिन पुलिस तीनों शूटरों को लेकर घटनास्थल कॉल्विन अस्पताल पहुंच सकती है। यहां वास्तविक स्थिति जानने के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन भी किया जा सकता है। इसके अलावा वारदात का वीडियो फुटेज दिखाकर भी आरोपियों से सवाल जवाब किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
atique ahmad Murder Case: asked the shooters, why chose Atiq-Ashraf as the target, who provided the foreign pi
Prayagraj News : माफिया अतीक। - फोटो : अमर उजाला।

फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट के नमूने

सूत्रों का कहना है कि विवेचना के दौरान एसआईटी शूटरों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र करने में जुट गई है। इसके तहत फोरेंसिक टीम ने आरोपियों के फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए। जल्द ही इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed