फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq close associates demanded extortion of 20 lakh rupees from a woman, made her son run with a gun

Prayagraj : अतीक के करीबियों ने महिला से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को कट्टा लेकर दौड़ाया

Sat, 19 Apr 2025 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने महिला से 20 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध पर मां-बेटे को कट्टा लेकर खदेड़ा और अभद्रता की।

विज्ञापन
Atiq close associates demanded extortion of 20 lakh rupees from a woman, made her son run with a gun
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने महिला से 20 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध पर मां-बेटे को कट्टा लेकर खदेड़ा और अभद्रता की। धूमनगंज थाने में शिकायत करने पर भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने आला अफसरों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अंजुम अनवर पत्नी मिर्जा अनवर बेग चक मुंडेरा धूमनगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ने 13 मई 2003 को पुष्पम सहकारी आवास समिति से गयासउद्दीपुर उपरहार में 341.11 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। पति के निधन के बाद उनका व उनके बेटे मिर्जा साहिल बेग का नाम जमीन पर राजस्व अभिलेख में अंकित है। भूमि के अंश भाग 104.5 वर्ग मीटर को उन्होंने बेच दिया है और शेष 336.61 वर्ग मीटर पर बाउंड्री व मुख्य गेट लगाकर काबिज हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि मरियाडीह पूरामुफ्ती निवासी माफिया अतीक के तीन करीबी दो अन्य व कुछ अज्ञात संग मिलकर बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे के करीब गेट का ताला तोड़कर जबरन ईंट, बालू गिराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर उन्होंने बेटे के साथ पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज, मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने गेट पर जबरन अपना नाम लिखवा दिया। सूचना देने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया।


हालांकि, पुलिस के जाने के बाद मरियाडीह निवासी माफिया के करीबियों ने कट्टा लेकर उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने के लिए खदेड़ दिया। अभद्रता की और दोबारा प्लाॅट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उनसे 20 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि उनकी व उसके बेटे की हत्या भी की जा सकती है। शिकायत के बावजूद धूमनगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने आला अफसरों से शिकायत की। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed