फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ashraf Murder: Judicial Commission holds meeting with officials, top police officers present

Atiq Ashraf Murder : न्यायिक आयोग ने अधिकारियों के साथ की बैठक, पुलिस के आला अधिकारी मौजूद

Wed, 17 May 2023 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 03:46 PM IST
सार

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग मंगलवार को शहर पहुंच गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित आयोग के सभी सदस्य बुधवार को दोपहर बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस के आला अधिकारियों संग दो घंटे तक बैठक की।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: Judicial Commission holds meeting with officials, top police officers present
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने बुधवार को सर्किट हाउस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौजूद रहे। आयोग के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ के द्वारा दर्ज कराए गए लिखित बयान का अवलोकन किया। साथ ही बयान में दी गई जानकारी और घटना के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया। 

विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग मंगलवार को शहर पहुंच गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले की अध्यक्षता में गठित आयोग के सभी सदस्य दोपहर बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस के आला अधिकारियों संग दो घंटे तक बैठक की। फिलहाल आयोग अगले तीन दिनों तक शहर में ही कैंप करेगा। 

विज्ञापन

आयोग के सदस्य दोपहर बाद सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पुलिस आयुक्त समेत विभाग के आला अफसर भी पहले से मौजूद थे। करीब आधे घंटे बाद आयोग के सदस्यों ने पुलिस अफसरों संग बैठक शुरू की। करीब दो घंटे तक बैठक चली जिसमें अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर अफसरों से बिंदुवार जानकारी ली गई। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई के बाबत भी सूचनाएं एकत्र की गईं।

सूत्रों ने बताया कि आयोग 19 मई तक शहर में ही कैंप करेगा। सर्किट हाउस में ही रहकर आयोग के सदस्य मामले की जांच के क्रम में कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे। इसके तहत घटना से संबंधित लोगों के लिखित बयान का अवलोकन व उनसे पूछताछ बुधवार से शुरू होगी। इनमें पुलिसकर्मियों के साथ ही डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के अलावा मीडियाकर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

शपथपत्र पर लिया गया बयान

सूत्राें का कहना है कि आयोग की ओर से घटना से संबंधित लोगों का लिखित बयान लिया गया। इस क्रम में सभी से शपथपत्र पर बयान देने को निर्देशित किया गया है। बयान में लिखी बातों का वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से मिलान भी कराया गया। गौरतलब है कि आयोग की ओर से धूमनगंज थाने के 21 पुलिसकर्मियों समेत कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ ही मौके पर मौजूद रहे मीडियाकर्मियों को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन

15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में की गई थी माफिया बंधुओं की हत्या


माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में उस समय कर दी गई थी जब दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मेडिकल मुआयना के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) अस्पताल लाया गया। शाम करीब पौने छह बजे लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य मीडिया कर्मी बनकर माफिया बंधुओं के पास पहुंचे। सवाल पूछने के दौरान तीनों ने दोनों माफिया पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शूरू कर दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed