{"_id":"617c1ff209e03b44d132c68b","slug":"atiq-ahmed-son-uploaded-provocative-speech-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था भड़काऊ भाषण वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था भड़काऊ भाषण वीडियो
Fri, 29 Oct 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने मंच पर भाषण देने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। उसने यह वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। 27 सितंबर को पहली बार इस वीडियो को अली अतीक अहमद के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया। इसके बाद की तारीखों में भी इसे दोबारा फेसबुक पर डाला गया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि जांच पड़ताल के बाद मामले में कुछ धाराओं की बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
अली पर करेली थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने, विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से असत्य कथन व धमकी देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि 25 सितंबर को मजीदिया कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित एआईएमआईएम की रैली में उसने भड़काऊ भाषण दिया। यह बात भी सामने आई है कि अली ने अपने भाषण की वीडियो क्लिप फेसबुक पर भी शेयर की।
उसने अपने नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया। साथ ही इसके साथ ही भाषण में पढ़े गए शेर का भी जिक्र किया। इस अकाउंट पर अतीक के बड़े बेटे मो. उमर के भाषण का भी एक वीडियो डाला गया है। यह वीडियो 2019 लोकसभा चुनाव के पहले का बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि भड़काऊ भाषण से संबंधित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पर पोस्ट कर उसने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी आपराधिक कृत्य किया। एसओ अनुराग शर्मा का कहना है कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।