फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atik's henchman Zaid was caught in the afternoon, left in the evening

हत्या के प्रयास में वांछित अतीक का गुर्गा दोपहर में पकड़ाया, शाम को छोड़ा गया

Fri, 14 Feb 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Atik's henchman Zaid was caught in the afternoon, left in the evening
Atik's henchman Zaid was caught in the afternoon, left in the evening - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कभी बाहुबली अतीक अहमद के गुर्गे रहे जैद खालिद को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर हिरासत में ले लिया। लेकिन नाटकीय ढंग से हुए घटनाक्रम में कुछ घंटोें बाद ही उसे छोड़ दिया गया। रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास में नामजद चल रहे इस आरोपी को पकड़े व छोड़े जाने के बाबत पुलिस कुछ भी बोलने से कतराती रही। इस बारे में एसएसपी से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

पोंगहट पुल निवासी जैद बाहुबली अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान का दामाद है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। दिसंबर 2020 में पोंगहट पुल निवासी अब्दुल रहीम(80) ने धूमनगंज थाने में तहरीर देकर जैद व आबिद समेत छह लोगों पर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रसूलपुर मरियाडीह स्थित उसकी बेशकीमती जमीन कब्जाने की नीयत से आरोपियों ने फायरिंग की और से 25 लाख की रंगदारी मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जसीम व राहुल को मयपिस्टल गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य भाग निकले थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जैद मामले में वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसे बम्हरौली से हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद उसे कैंट थाने ले जाया गया जहां उससे घंटों पूछताछ की जाती रही। हालांकि नाटकीय घटनाक्रम में शाम चार बजे के करीब उसे छोड़ दिया गया। जिस पर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई कुछ भी बोलने से कतराता रहा। मामले में एसएसपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर अन्य अफसर भी कुछ बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन

एडीजी से भी की थी शिकायत
मुकदमा दर्ज होने के दो महीने बाद भी कार्रवाई न होने पर मुकदमा वादी ने कुछ दिनों पहले एडीजी जोन प्रेमप्रकाश से भी मामले की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और उनकी जमीन से अवैध मिट्टी खनन करवा रहे हैं। जिसका वीडियो देने के बावजूद धूमनगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक से बातचीत का ऑडियो भी हुआ था वायरल
वांछित जैद का कुछ दिनों पहले जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। इसमें अतीक उससे देवरिया जेल में हुई पिटाई के बाबत बात करता सुनाई पड़ रहा था। बता दें कि पिछले साल जनवरी मेें जैद ने अतीक व अन्य पर देवरिया जेल में ले जाकर पिटाई करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दिसंबर 2017 में झलवा निवासी सूरजकली व उसके बेटे पर फायरिंग के मामले में भी वह नामजद हुआ था जिसमें वह अतीक अहमद व उनके गुर्गों संग नामजद हुआ था। धूमनगंज पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, जैद पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या का प्रयास, रंगदारी, बमबाजी-फायरिंग, डकैती के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed