{"_id":"5e960a5d8ebc3e6fbf4ca81b","slug":"atik-s-henchman-waved-pistol-in-a-fight-allahabad-news-ald27335355","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के गुर्गे ने झगड़े में लहराई पिस्टल, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के गुर्गे ने झगड़े में लहराई पिस्टल, पकड़ा गया
विज्ञापन
Atiq Ahmad
कैंट के बेलीगांव में दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर फिर हुए झगड़े में अतीक अहमद के करीबी आमिर उर्फ भुट्टो ने पिस्टल लहराई। साथ ही मोहल्ले में रहने वाले अमित सिंह से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंचे सीओ ने न सिर्फ मामला संभाला बल्कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
12 अप्रैल को बेलीगांव में रहने वाले होमगार्ड मनोज तिवारी का मोहल्ले के ही शाहिद से मामूली बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद अमित समेत अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि मंगलवार शाम अमित कहीं जा रहा था कि इसी दौरान शाहिद उससे झगड़ पड़ा। उसने अपने मामा भुट्टो समेत अन्य लोगाें संग उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मोहल्लेवाले दौड़े तो आरोपियों ने पिस्टल भी लहराई।
विज्ञापन
सूचना मिली तो सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह फोर्स संग पहुंचे और भुट्टो को दबोच लिया। जबकि अन्य भाग निकले। भुट्टो को पकड़कर थाने लाया गया। तब तक बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग भी जुट गए।
सीओ ने बताया कि भुक्तभोगी ने भुट्टो, शाहिद, चांदबाबू व पप्पू के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पिस्टल लहराए जाने की बात गलत है।
हत्या समेत पांच से ज्यादा मामले हैं दर्ज
सूत्रों के मुताबिक, भुट्टो अतीक के खास शूटर तोता का करीबी है। उस पर हत्या समेत पांच से ज्याद मामले करेली, कैंट व धूमनगंज में दर्ज हैं। दिसंबर 2017 में बेनीगंज निवासी रवि पासी की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने ख्ुालासा किया था कि मुखबिरी के शक में जेल में रहते हुए तोता ने इस हत्याकांड की साजिश रची। जिसमें भुट्टो भी शामिल था।