फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पहुंचे अतीक-अशरफ, दोनों माफिया भाई आज अदालत में होंगे पेश

Mon, 27 Mar 2023 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर प्रयागराज पुलिस की टीमें सोमवार की शाम नैनी जेल पहुंच गईं। पुलिस टीम के घेरे में अतीक को शाम 6:30 बजे जेल में दाखिल कराया गया,जबकि बरेली जेल से अशरफ को 7:15 बजे लाया गया।

विज्ञापन
Ateeq Ahmed was admitted to Naini Jail, the van was opened by opening the main gat
Prayagraj News : माफिया को नैनी जेल में कराया गया दाखिल। - फोटो : अमर उजाला।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर प्रयागराज पुलिस की टीमें सोमवार की शाम नैनी जेल पहुंच गईं। पुलिस टीम के घेरे में अतीक को शाम 6:30 बजे जेल में दाखिल कराया गया,जबकि बरेली जेल से अशरफ को 7:15 बजे लाया गया। दोनों को अलग-अलग हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखा गया है।उमेश पाल अपहरणकांड में दोनों भाइयों को मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी दिन अदालत मामले में फैसला सुनाएगी। खास यह है कि कोर्ट में अन्य किसी मामले की सुनवाई नहीं होगी।



पुलिस की गाड़ियां अहमदाबाद के साबरमती जेल से करीब 23:30 घंटे की यात्रा के बाद नैनी स्थित सेंट्रल जेल पहुंचीं। अतीक को तनहाई बैरक में रखा गया, वहां 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी। लखनऊ में बैठे आला अधिकारी भी अतीक की हर गतिविधियां लाइव देख सकेंगे। मंगलवार को अतीक को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उमेश पाल अपहरण कांड में सजा का एलान होगा। मामले में अतीक, अशरफ के साथ 11 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से एक आरोपी अंसार की मौत हो चुकी है।
 

Ateeq Ahmed was admitted to Naini Jail, the van was opened by opening the main gat
Prayagraj News : नैनी जेल के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

कोर्ट में अभी अभियुक्तों के लिए वारंट जारी किया था। रविवार की सुबह प्रयागराज पुलिस की 45 सदस्यीय टीम गुजरात में साबरमती जेल पहुंची और वारंट को तामील करा दिया। शाम को छह बजे के करीब पुलिस टीम अतीक को लेकर प्रयागराज के लिए चल दी। करीब 13 सौ किलोमीटर का सफर पुलिस ने साढ़े तेइस घंटे में पूरा किया। नैनी जेल में पुलिस सोमवार को करीब साढ़े पांच बजे पहुंची और अतीक को दाखिल कर दिया।

Ateeq Ahmed was admitted to Naini Jail, the van was opened by opening the main gat
Prayagraj News : नैनी जेल के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
जेल में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। अतीक अहमद के लिए हाई सिक्योरिटी तनहाई बैरक तैयार की गई थी। अतीक को मेडिकल के बाद सीधे बैरक में ले जाया गया। इसी बैरक में पहले अतीक के बेटे अली को रखा गया था। उसे दूसरी बैरक में भेज दिया गया है। अतीक की बैरक में बाडी वार्न कैमरे से लैस सुरक्षाकर्मी निगरानी में लगाए गए हैं। पुलिस ने इस बात का पुख्ता इंतजाम किया है कि अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे अली की जेल में कोई मुलाकात न हो सके। नैनी जेल से कचहरी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है। मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सिर्फ उमेशपाल अपहरकांड की ही सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ateeq Ahmed was admitted to Naini Jail, the van was opened by opening the main gat
Prayagraj News : साबरमती जेल से अतीक अहमद को प्रयागराज लेकर रवाना हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

2006 में हुआ था अपहरण, 16 महीने बाद दर्ज हुई थी रिपोर्ट
बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का अपहरण 28 फरवरी 2006 को किया गया था। अतीक-अशरफ और उनके गुर्गों ने उमेश को रात भर पीटा और उससे हलफनामा पर लिखवा लिया कि हत्याकांड के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। न ही उसने किसी को देखा था। अगले दिन उमेश से कोर्ट में गवाही भी करा दी गई। 2007 में जब बसपा सरकार बनी तो घटना के 16 महीने बाद पांच जुलाई 2007 को उमेश पाल ने अतीक-अशरफ समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में अब अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
Ateeq Ahmed was admitted to Naini Jail, the van was opened by opening the main gat
Prayagraj News : उमेश पाल की पत्नी जया पाल। - फोटो : अमर उजाला।
जब तक अतीक का खात्मा नहीं होगा तब तक न्याय नहीं मिलेगा- जया

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि जब तक माफिया अतीक अहमद का खात्मा नहीं होगा, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि अतीक अहमद को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उसके जीने का अधिकार छीन लिया जाए। जैसे इसने मेरे परिवार को उजाड़ा है, इसी तरह इसका परिवार भी उजड़ जाए। कहा कि जब तक अतीक अहमद का अंत नहीं होगा तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed