{"_id":"5f2c24228ebc3e3cd06dea73","slug":"ateeq-ahmad-city-desk-news-ald2829252144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक की सात संपत्तियां की जाएगी जब्त, कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक की सात संपत्तियां की जाएगी जब्त, कार्रवाई शुरू
Fri, 07 Aug 2020 01:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद व उसके गुर्गों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब पुलिस की नजर गिरोह की अकूत संपत्तियों पर है जिसके तहत सबसे पहले अतीक अहमद की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जब्तीकरण के लिए शहर में स्थित उसकी सात संपत्तियों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद पर 95 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह आईएस 227 गैंग का सरगना है जिसमे 120 से ज्यादा सदस्य हैं। इन पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या , हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, डकैती समेत अन्य मामले शामिल हैं। इसी साल मार्च में धूमनगंज थाने में अतीक व उसके पांच गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
जिसमें बताया गया कि अतीक समेत नामजद पांचों सदस्य गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने अतीक व उसके गिरोह के सदस्यों की उन संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू की जिनके लिए शक है कि वह अवैध तरीके से कमाए गए रुपयों से खड़ी की गईं। इसी के तहत पुलिस ने अतीक की सात अचल संपत्तियों का पता लगाया है। इनमेें धूमनगंज, खु ल्दाबाद के साथ ही सिविल लाइंस स्थित आलीशान मकान शामिल हैं। पुलिस ने इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए जिला पुलिस की ओर से एक पत्र डीएम को भेजकर कार्रवाई के संबंध में अनुमति मांगी गई हे।
विज्ञापन
कहां कौन सी संपत्ति की गई है चिह्नित
1- मकान नंबर 95डी1/3 चकिया थाना खुल्दाबाद
2- मकान नंबर 95 डी/4 चकिया थाना खुल्दाबाद
3- मकान नंबर 95 सी/57के/1 चकिया थाना खुल्दाबाद
4- मकान नंबर 95/51 ओमप्रकाश सभासद नगर
5- मकान नंबर 24 एमआईजी कालिंदीपुरम, थाना धूमनगंज
6- मकान नंबर 197/39 महात्मा गांधी मार्ग, थाना सिविल लाइंस
7- मकान नंबर 36/6डी/1 करबला थाना खुल्दाबाद
अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर भी नजर
सूत्रों के मुताबिक, जब्तीकरण के लिए चिह्नित की गई सात संपत्तियों के अलावा अतीक व उसके गुर्गों के कमाई के अन्य साधनों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। इनमें अवैध प्लाटिंग का गोरखधंधा भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि अतीक के कुछ करीबी फाफामऊ के गद्दोपुर में कई सैकड़ा बीघा में अवैध प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों पकड़े गए अतीक के फाइनेेंसर ने इसका खुलासा किया था।
अतीक अहमद की सात संपत्तियां चिह्नित की गई हैं जिनके बारे में पता चला है कि यह अपराध के जरिए बनाई गई। इन्हें गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत जब्त किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनुमति मंागी गई है। -अभिषेक दीक्षित, एसएसपी