{"_id":"5e3599168ebc3e4b2427bdfd","slug":"at-least-five-lakhs-in-atms-five-lakhs-missing-cash-loading-tax-fir-on-two-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कम मिले पांच लाख, कैश लोड करने वाले दो कर्मचारियों पर एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कम मिले पांच लाख, कैश लोड करने वाले दो कर्मचारियों पर एफआईआर
Sat, 01 Feb 2020 08:59 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर स्थित एसबीआई के एटीएम से पांच लाख रुपये गायब कर दिए गए। इस मामले में कैश लोड करने वाली कंपनी एसआईएस ने अपने ही दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों कर्मचारियों ने ही एटीएम में कैश लोड किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी स्थित एसआईएस कंपनी के पास एटीएम मशीनों में कैश लोड करने का ठेका है। एटीएम की सुरक्षा और कैश की जिम्मेदारी कंपनी की ही होती है। 17 जनवरी को कंपनी की टीम ने अल्लापुर स्थित एसबीआई के एटीएम को चेक किया तो पांच लाख गायब मिले। एटीएम में कैश लोड करने वाले कर्मचारियों अनिल पुरी निवासी शिवकुटी और पुरवा खास करछना के धनंजय त्रिपाठी को बुलाया गया।
दोनों अनभिज्ञता जताते रहे। कई बार चेक करने के बाद कंपनी के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सेंगर ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। जार्जटाउन पुलिस जैसे अन्य पीड़ितों को भगा देती है, उसी तरह वीरेंद्र सिंह सेंगर को भी चलता कर दिया। वीरेंद्र ने काफी सोर्स सिफारिश भी करवाई लेकिन इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वीरेंद्र एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से मिले। एसएसपी के निर्देश पर 31 जनवरी को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

डॉलर और रुपये
सिविल लाइंस में भी पकड़ा जा चुका है लाखों का मामला
प्रयागराज। पांच साल पहले सिविल लाइंस में भी कैश लोडिंग करने वाली कंपनी के कर्मचारियों का मामला पकड़ा जा चुका है। उस समय खुलासा हुआ था कि कर्मचारी एक एटीएम से पैसा निकालते थे, जब वहां चेकिंग होने वाली होती तो दूसरे एटीएम से पैसे निकालकर उसमें लोड कर देते। चेकिंग के बाद दोबारा उसमें से पैसे निकाल लिए जाते थे।