फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ASU announced entrance exam result.

राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 06 Jul 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ASU announced entrance exam result.
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। कुल 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इनमें राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित छह और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 11 पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसका कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

राज्य विवि परिसर में संचालित एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा में श्रीकांत यादव (87 फीसदी) ने टॉप किया है जकि एमए प्राचीन इतिहास में (65 फीसदी) सूर्यवीर सिंह, एमए राजनीति विज्ञान में सत्यम पांडेय (71 फीसदी), एमए अर्थशास्त्र में चंद्रशेखर (63 फीसदी), परास्नातक समाज कार्य में मान्या चतुर्वेदी (69 फीसदी) एवं एमकॉम में हर्ष लक्ष्यमणि (70 फीसदी) ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड में गरिमा श्रीवास्तव (56 फीसदी), बीएससी एजी में आनंद शर्मा (81 फीसदी), बीएएलएलबी में आकांक्षा सिंह (69 फीसदी), बीसीए में शुभम तिवारी (64 फीसदी), बीएससी गृह विज्ञान में अभिलाषा सिंह (45 फीसदी), बीपीएड में अनुराग पांडेय (78 फीसदी), एमपीएड में अविनाश कुशवाहा (47 फीसदी), एलएलबी में अंशुमान मिश्र (77 फीसदी), बीबीए में शिवम सिंह (68 फीसदी), बीलिब में राम सागर (69 फीसदी) एवं एमलिब की प्रवेश परीक्षा में आशुतोष (45 फीसदी) अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed