फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   assistence proffecer

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आरक्षण पर विवाद

Sat, 13 Jul 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
assistence proffecer
यूपीएचईएससी: आरक्षण पर विवाद
विज्ञापन

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
0 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने भेजा था ई-मेल
0 ओबीसी का कटऑफ अधिक होने पर भी साक्षात्कार से वंचित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आरक्षण व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया है। सामान्य को निर्धारित मानक से अधिक सीटें देने और ओबीसी अभ्यर्थी का कटऑफ सामान्य से अधिक होने के बाद भी इंटरव्यू से वंचित किए जाने की शिकायत राज्यपाल से की गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
अभ्यर्थी शिव प्रकाश यादव की ओर से राज्यपाल को ई-मेल पर पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। राज्यपाल को अवगत कराया गया था कि उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से अधिक अंक होने के बावजूद साक्षात्कार के लिए चयनित नहीं किया है। समाजशास्त्र विषय में सामान्य वर्ग का कटऑफ 103.37 अंक है जबकि ओबीसीसी का कटऑफ 130.24 अंक है। अन्य विषयों भी यही स्थिति है। इसके बाद भी ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र के माध्यम से राज्यपाल को यह भी अवगत कराया गया है कि आयोग ने अपनी इस चयन प्रक्रिया में अनारक्षित वर्ग के लिए 50.50 फीसदी सीटें निर्धारित की हैं। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग से अधिक कटऑफ के बावजूद भी आरक्षित वर्ग को अनारक्षित वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इन शिकायतों का हवाला देते हुए उचित कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, आयोग के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि भर्ती में आरक्षण नियमों को पूरी तरह से अनुपालन किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed