फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant statistics officer's exam

पांच साल से फंसी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Assistant statistics officer's exam
Assistant statistics officer's exam - फोटो : AU
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पांच साल में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 834 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। इनमें से आयोग ने केवल 93 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की है और बाकी पदों पर भर्ती फंसी हुई है। 373 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम भी आ चुका है लेकिन आयोग इंटरव्यू नहीं करा रहा है। अभ्यर्थियों ने तय किया है कि वे आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि ज्वाइनिंग के बाद अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पुरानी भर्तियां साल भर के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। इससे अभ्यर्थियों में आस भी जगी है लेकिन अभ्यर्थी चाहते हैं कि इस विशेष मामले में अध्यक्ष से उन्हें सीधा आश्वासन मिला। आयोग ने वर्ष 2014 से 2015 के बीच विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 834 पदों पर भर्ती के लिए पांच अलग-अलग विज्ञापन जारी किए थे। इन विज्ञापनों में 93, 103, 72, 193 और 373 पद शामिल थे।
विज्ञापन

आयोग 93 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर चुका है जबकि 373 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 11 नवंबर को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम इस वर्ष 17 मई को घोषित किया जा चुका है लेकिन आयोग ने इंटरव्यू नहीं कराया है। ऐसे में इन पदों पर भर्ती फंसी हुई है। वहीं, अन्य तीन विज्ञापनों के तहत 103, 72 एवं 193 पदों पर भर्ती के लिए अब तक स्क्रीनिंग परीक्षा भी नहीं कराई गई है। भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी, यह जानने के लिए अभ्यर्थी आए दिन आयोग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से कोई उचित जवाब नहीं मिला रहा। अभ्यर्थी अब सीधे अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता का इंटरव्यू कराने को दिया ज्ञापन
प्रयागराज। डायट प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के 80 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन सौंपा। कई विषयों में डायट प्रवक्ता की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन शारीरिक शिक्षा, उर्दू एवं अन्य कुछ विषयों में भर्ती फंसी हुई है और अब तक इंटरव्यू की तिथि भी घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांगी है कि शारीरिक शिक्षा विषय में डायट प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू शीघ्र कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अनिल राजपूत, रीता गुप्ता, अर्चना सिंह, प्रीति पांडेय, गोपेश सिंह, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, आकांक्षा सिंह, वीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

‘सहायक सांख्यिकी अधिकारी और डायट प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए काम चल रहा है। आयोग में किसी न किसी परीक्षा के इंटरव्यू लगातार चल रहे हैं। जल्द ही सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं डायट प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए भी इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी जाएगी।’ -जगदीश, सचिव यूपीपीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed