फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Assistant Registrar Interview Date: assistant registrar interview of 2018 exam to be held on June 30

UPPSC: सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 का साक्षात्कार 30 जून से

Thu, 25 Jun 2020 02:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Assistant Registrar Interview Date:  assistant registrar interview of 2018 exam to be held on June 30
सहायक कुलसचिव परीक्षा 2018 का साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2018 में विज्ञापित उत्तर प्रदेश विवि (केंद्रीयकृत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा 2018 का साक्षात्कार 30 जून से चार जुलाई के बीच तय की है। आयोग की ओर से सहायक कुलसचिव परीक्षा का परिणाम 19 जून 2020 को जारी किया गया था। साक्षात्कार के बारे में जानकारी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। साक्षात्कार अभ्यर्थी को मूल प्रमाण पत्र के साथ सेवायोजक की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 30 जून को 000032 से 000535 एक जुलाई को 000591 से 001758 दो जुलाई को 001782 से 002482, तीन जुलाई को 002514 से 002938 एवं चार जुलाई को 002980 से 003535 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


समाज शास्त्र के इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 47 असिस्टेंट प्राफेसर समाज शास्त्र के साक्षात्कार में पूजा गुप्ता अनुक्रमांक 412150 को शामिल होने की अनुमति दे दी है। बुधवार को आयोग की बैठक में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 25 जून को असिस्टेंट प्राफेसर समाज शास्त्र के साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 में 73 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक कुलसचिव की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर छह एवं सात मार्च को भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में 997 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 73 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। परीक्षाफल आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed