फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   assistant proffessor neuro surgery results declared

असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी का रिजल्ट घोषित

Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
assistant proffessor neuro surgery  results declared
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के आठ और असिस्टेंट प्रोफेसर पीएमआर के छह पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि, आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के सात पदों पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर उपयुक्त अभ्यर्थी न मिल पाने के कारण उसे पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के सात पदों के लिए सत्य देव पांडेय, पंकज कुमार गुप्ता, खुर्शीद आलम खान, अतुल अग्रवाल, सुयश सिंह, विपिन कुमार चंद एवं अभिजीत सिंह सचान को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पीएमआर के छह पदों पर अरविंद कुमार शर्मा, गायकर रोहित रमेश, आशीष श्रीवास्तव, मोहित किशोर श्रीवास्तव, संजय सिंह और विनय कनौजिया को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, विज्ञापन निरस्त
आयोग ने योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के एक पद पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन निरस्त कर दिया। उप सचिव पुष्कर अनुसार इस पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन 18 मई 2018 को जारी किया गया था। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद किसी भी अभ्यर्थी द्वारा सेवा नियमावली में वर्णित शैक्षिक अर्हता/अनुभव धारित न करने के कारण विज्ञापन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता के दो पदों का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता अभियंत्रण (पेट्रो विशिष्टता के साथ) के तीन पदों का रिजल्ट जारी कर दिया। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रह गए पद को पुनर्विज्ञापित करने की संस्तुति की गई है जबकि बाकी दो पदों पर मोहम्मद नासिर एवं कंचन कुशवाहा को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed