फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor results expected today

असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट आज संभावित

Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor results expected today
असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट आज संभावित
विज्ञापन

तीन विषयों में 195 पदों पर की जानी है भर्ती
अंग्रेजी, इतिहास के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएसी) आठ नवंबर को तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। इनमें से दो विषयों के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू बुधवार को पूरा हो गया, जबकि एक अन्य विषय का साक्षात्कार शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। तीनों विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 195 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। ज्यादातर विषयों के अंतिम चयन परिणाम जारी किए जा चुके हैं। शुक्रवार को अंग्रेजी, इतिहास और कीट विज्ञान विषय का अंतिम चयन परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है। अंग्रेजी और इतिहास का रिजल्ट अक्तूबर में ही आ गया होता, लेकिन पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के कारण इन दोनों विषयों के अभ्यर्थियों का दो दिन का इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया था। वहीं, कीट विज्ञान विषय का इंटरव्यू ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण स्थगित किया गया था, जो 12 एवं 13 सितंबर को होना था।
विज्ञापन

अंग्रेजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 147 पदों और इतिहास में 38 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। वहीं, कीट विज्ञान विषय का इंटरव्यू शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अंग्रेजी और इतिहास विषय का इंटरव्यू पूरा होते ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो आठ नवंबर को पूरी हो जाएगी। कीट विज्ञान का रिजल्ट भी शुक्रवार को तैयार कर लिया जाएगा। आयोग की तैयारी है कि कीट विज्ञान विषय का इंटरव्यू पूरा होते ही तीनों विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed