फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor recruitment interview stops

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगी रोक

Fri, 24 Mar 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor recruitment interview stops
पीसीएस प्री का रिजल्ट
शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समेत तमाम भर्ती आयोगों में जारी इंटरव्यू और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के परिणाम रोके जाने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू रोक दिया है। आयोग के इस निर्णय से अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू दे चुके हैं, उन्हें आशंका सता रही है कि आगे क्या होगा और जिन्हें इंटरव्यू में शामिल होना था, वे इस बात से परेशान हैं कि मौका मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन


आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में 45 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। पिछले साल 44 विषयों में लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। इनमें से 34 विषयों के लिए अंतिम परिणाम भी जारी कर दिए गए, लेकिन बाकी 10 विषयों के लिए इंटरव्यू 21 मार्च से शुरू हुआ था। एक विषय की लिखित परीक्षा पर विवाद के कारण उसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इन सबके बीच प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद तमाम भर्ती आयोगों से खबर आने लगी कि वहां जो भी इंटरव्यू चल रहे हैं, शासन के निर्देश पर उन्हें रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मित्तल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बाकी 10 विषयों में चल रहे इंटरव्यू को रोक दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप इंटरव्यू 31 मार्च तक होने हैं। बाकी इंटरव्यू 24, 28, 29, 30 एवं 31 मार्च को होने थे, लेकिन अध्यक्ष के इस निर्णय के बाद इंटरव्यू फिलहाल नहीं होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2007 के बाद अशासकीय महाविद्यालयों में इतनी बड़ी नियुक्ति होने जा रही थी। पहले सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्ति होती थी। इस दफे पहली बार लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू का प्रावधान किया गया। इंटरव्यू पर रोक लग जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्हें अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आगे क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed