असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा : संतुलित रहे जीके के सवाल, विषयों ने भी दी राहत
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित तीसरे एवं आखिरी चरण की लिखित परीक्षा में 65.17 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दो पालियों में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेपर आसान लगा। उनके मुताबिक सामान्य ज्ञान (जीके) के सवाल संतुलित थे और विषयों के सवाल भी काफी सरल थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी, सो अभ्यर्थियों पर अंक कटने का कोई दबाव भी नहीं था।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती की जानी है। पूर्व में दो चरणों में 34 विषयों की परीक्षा हो चुकी है। रविवार को तीसरे एवं आखिरी चरण में 13 विषयों की परीक्षा थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 और अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 सवाल हल करने थे, जिनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन के कॉमन थे और 70 सवाल विषयों से जुड़े थे।
सामान्य ज्ञान के सवाल मध्यम स्तर के थे। इनमें कंप्यूटर, पर्यावरण, भूगोल, इतिहास, संविधान, खेल एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे गए थे। प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेषज्ञ अल्का के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों से सवाल पूछे गए, सो सामान्य ज्ञान के सवाल संतुलित रहे। वहीं, विषयों से जुड़े सवाल भी आसान थे। वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर संतुलित था। साथ ही निगेटिव मार्किंग न होने के कारण जवाब गलत हो जाने या अंक कटने का दबाव नहीं था। ऐसे में सभी सवाल हल किए।
इन विषयों की हुई परीक्षा
पहली पाली में छह विषयों संगीत तबला, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास एवं अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में सात विषयों शिक्षाशास्त्र, गणित, उर्दू, विधि, भौतिक विज्ञान, ड्राइंग और बायोकेमेस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
पहली पाली में अधिक रही उपस्थिति
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में दूसरी पाली के मुकाबले पहली पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक रही। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए 33170 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21618 अभ्यर्थियों (65.17 फीसदी) ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 16801 अभ्यर्थियों में से 11310 परीक्षार्थी (67.31 फीसदी) और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 16369 अभ्यर्थियों में से 10308 परीक्षार्थी (62.97 फीसदी) उपस्थित रहे।
कोर्ट के आदेश पर बाद में शामिल किए गए 18 अभ्यर्थी
तीसरे चरण की परीक्षा के लिए पूर्व में 33150 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन बाद में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 33170 हो गई। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर बाद में 18 अभ्यर्थियों और तकनीकी त्रुटि के कारण दो अन्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।
सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल
सवाल- पहला ईमेल किसने भेजा था?
विकल्प- टिम बर्नर्स ली, रेमंड सैमुअल टॉमलिन्सन, स्कॉट फाहमैन, चार्ल्स बेबेज
सवाल- जंक ईमेल को निम्नलिखित में से किस एक को भी कहा जाता है?
विकल्प- स्पैम, स्पूल, स्पूफ, आउटबॉक्स
सवाल- कंप्यूटर हार्ड डिस्क का अविष्कार निम्नलिखित में से किसने किया था?
विकल्प- रेनॉल्ड बी. जॉनसन, पी. जॉनसन, एल्बर्ट जॉनसन, बी. जॉनसन
सवाल- गूल स्कॉलर है
विकल्प- पब्लिशिंग टूल, वेब ब्राउजर, ऑपरेटिव सिस्टम, वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज
सवाल- निम्नलिखित में से किसने कहा था, ‘पर्यावरण मेरे अलावा सबकुछ है’?
विकल्प- एमसी मेहता, महात्मा गांधी, आइंस्टीन, वीआर कृष्ण अय्यर
सवाल- भारत में निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
विकल्प- केंद्रीय सूचना आयोग, भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
सवाल- बॉम्बे गोल्ड कप का संबंध निम्नांकित में से किस खेल से है?
विकल्प- टेबल टेनिस से, भारोत्तोलन से, हॉकी से, फुटबाल से
सवाल- ‘अनहैपी इंडिया’ के लेख निम्नलिखित में से कौन हैं?
विकल्प- जेएल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, भीमराव आंबेडकर, लाला लाजपत राय
सवाल- निम्नलिखित में से कौन क्रांतिकारी ‘सिल्क पत्र षडयंत्र’ से संबंधित था?
विकल्प- सूर्य सेन, ओबैदुल्ला सिद्दीकी, वीडी सावरकर, महेंद्र प्रताप
सवाल- लियोन मेंडोंका किस खेल से संबंधित है?
विकल्प- टेनिस, शतरंज, हॉकी, फुटबाल
सवाल- निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश में किस जिले में जनवरी 2021 में ‘स्ट्राबेरी महोत्सव’ मनाया गया है?
विकल्प- झांसी, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा
सवाल- शोध की किस विधि में ‘कारण एवं प्रभाव’ संबंध स्थापित किया जाता है?
विकल्प- ऐतिहासिक विधि, दार्शनिक विधि, सर्वेक्षण विधि, प्रयोगात्मक विधि