{"_id":"5c38c0b0bdec2273a83b898e","slug":"assistant-professor-recruitment-17181-candidates-will-give-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कल, शामिल होंगे 17181 अभ्यर्थी, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कल, शामिल होंगे 17181 अभ्यर्थी, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम
Fri, 11 Jan 2019 09:43 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए तीसरे एवं अंतिम चरण की लिखित परीक्षा शनिवार को शहर के 34 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 17181 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
तीन चरणों में आयोजित इस परीक्षा के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती की जानी है। तीसरे एवं आखिरी चरण की परीक्षा शनिवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों को 11 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा पर निगरानी के लिए 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 53 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। तीसरे एवं आखिरी चरण में भूगोल, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, वणिज्य एवं गणित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
इससे पहले दो चरण की हुई परीक्षा में गड़बड़ी और तमाम शिकायतों के चलते प्रयागराज में कुछ संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन केंद्रों में नकल माफिया की सेंधमारी की शिकायतें हैं।