फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assembly elections 2022: Names of three candidates including Sanjeev Mishra declared from City North

विधानसभा चुनाव 2022 : शहर उत्तरी से संजीव मिश्रा सहित तीन प्रत्याशियों के नाम आम आदमी पार्टी ने किए घोषित

Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रयागराज में जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उसमें इलाहाबाद शहर उत्तरी से संजीव मिश्रा, शहर दक्षिणी से डॉ. अल्ताफ अहमद और हंडिया विधानसभा से पवन कुमार तिवारी के नाम की औपचारिक घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Assembly elections 2022: Names of three candidates including Sanjeev Mishra declared from City North
आप नेता संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने रविवार को विस चुनाव के मद्देनजर जारी पहली सूची में प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी की सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कौशांबी की सिराथू सीट पर भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को आप के टिकट पर विष्णु कुमार जायसवाल टक्कर देंगे।

विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज की 12 में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया। इसमें शहर उत्तरी से संजीव मिश्र, शहर दक्षिणी से डॉ अल्ताफ अहमद और हंडिया से पवन कुमार तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।र होंगे।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ से भी तीन प्रत्याशियों की घोषणा 
प्रतापगढ़ में रानीगंज से डॉ. अनुराग मिश्रा, सदर से पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय व विश्वनाथगंज से पंकज पाल चुनाव लड़ेंगे। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीनों विधानसभओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

सदर से प्रत्याशी बनाए गए जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय शहर के सदर बाजार के रहने वाले हैं। इससे पहले दिनेश पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वह शुरू से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। रानीगंज से घोषित आप प्रत्याशी डॉ. अनुराग रानीगंज क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी के रहने वाले हैं। वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

मौजूदा समय में वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।  इसके अलावा वह केजरीवाल गारंटी पत्र समिति की आठ सदस्यीय कमेटी के सदस्य भी हैं। विश्वनाथगंज से प्रत्याशी बनाए गए पंकज पाल सदर तहसील के खजुरनी के रहने वाले हैं। पंकज पाल व्यवसायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed