फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assembly elections 2022: After PM's visit, BSP will show strength in Sangamnagari

विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम के दौरे के बाद बसपा संगमनगरी में दिखाएगी ताकत

Sun, 19 Dec 2021 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 10:59 PM IST
सार

मंडलीय सम्मेलन में भीड़ जुटाकर सत्ताधारी दल को चुनौती देने की तैयारी,पटेल संस्थान में बसपा का मंडलीय सम्मेलन 24 को। 28 विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने की तैयारियों की समीक्षा, भीड़ जुटाने के लिए 1500 वाहन लगाए गए।

विज्ञापन
Assembly elections 2022: After PM's visit, BSP will show strength in Sangamnagari
बसपा प्रतीक

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दो दिन बाद सरदार पटेल संस्थान में आयोजित बसपा के मंडलीय सम्मेलन में पार्टी सर्व समाज को लेकर ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। नेताओं की कोशिश है कि सरदार पटेल संस्थान को खचाखच भर दिया जाए, ताकि सत्ताधारी दल तो भीड़ के जरिए चुनौती दी जा सके। रविवार को कर्नलगंज में विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक में मंडलीय सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने ताकत झोंकने का आह्वान किया।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी बहन मायावती के नेतृत्व में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज के बूते सत्ता का स्वाद चखने की तैयारी में जी जान से जुटी है। इसीलिए संगमनगरी में पीएम मोदी के महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के दो दिन बाद 24 दिसंबर को बसपा ने मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया है। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र बहन मायावती के सुशासन के सपने को साकार करने का मंत्र देंगे।
विज्ञापन


मंडलीय सम्मेलन की तैयारी बैठक में पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ की विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों और प्रभारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। यही वजह है कि बसपा के सम्मेलनों में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने मंडल के सभी विधानसभा अध्यक्षों व प्रभारी प्रत्याशियों से 24 दिसंबर को अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित एक दिवसीय महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. विजय प्रताप, डॉ. अशोक गौतम, बाबूलाल भंवरा, पूर्व विधायक राजबली जैसल सहित मंडल के 28 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक इस सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए 1500 चार पहिया वाहन लगाए गए हैं। ताकि, कार्यकर्ताओं को समय से पटेल संस्थान मैदान में लाने के साथ ही उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed