{"_id":"5daf54948ebc3e013b286ddb","slug":"assembly-by-election-voting-reduced-by-0-25-percent-on-the-second-day-allahabad-news-ald258261493","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव: दूसरे दिन 0.25 प्रतिशत घट गया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव: दूसरे दिन 0.25 प्रतिशत घट गया मतदान
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधानसभा उपचुनाव के दूसरे दिन अचानक मतदान प्रतिशत घट गया। नए आंकड़ों के मुताबिक 44.30 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मत डाले हैं। जबकि जिला प्रशासन ने सोमवार को 44.55 प्रतिशत मत पडने दावा किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बूथवार आंकड़ा आने के बाद मतदान प्रतिशत में कमी आई है। पूर्व में दूसरे दिन आंकड़ों का मिलान करने पर मतदान प्रतिशत बढ़ता था। इस प्रकार वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में उपचुनाव में 11.67 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
21 अक्तूबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन ने सोमवार को 44.55 प्रतिशत मतदान का दावा किया था। मगर सोमवार की रात विधानसभा के 368 बूथों के पीठासीन अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मिलान किया गया तो, मतदान 0.25 प्रतिशत कम हुआ। सदर आरओ और एसडीएम सदर विजय पाल सिंह के मुताबिक उपचुनाव में 78,658 पुरुष और 70,617 महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
इस प्रकार सदर विधानसभा के 3,36,987 मतदाताओं में से 1,49,275 महिलाओं, पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 44.30 बताया गया है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 55.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था, इस प्रकार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से यदि तुलना की जाए तो 11.67 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।