फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aslam alias Minister, close to mafia Atiq arrested, reward of Rs 10,000 announced

प्रयागराज : माफिया अतीक का चचेरा भाई असलम उर्फ मंत्री गिरफ्तार, 10 हजार रुपये घोषित था इनाम

Wed, 22 Nov 2023 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 07:17 PM IST
सार

इसी साल 11 अप्रैल को धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमे में असलम अतीक अहमद के बेटे अली, गुर्गे असाद कालिया समेत नामजद हुआ था। जाफरी कॉलोनी करेली निवासी साबिर ने 13 लोगाें पर एक करोड़ रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Aslam alias Minister, close to mafia Atiq arrested, reward of Rs 10,000 announced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ मंत्री बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सात महीने से फरार चल रहा था। चकिया, कसारी मसारी के रहने वाले असलम पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। वह अतीक के लिए जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। उस पर 2001 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन


इसी साल 11 अप्रैल को धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमे में असलम अतीक अहमद के बेटे अली, गुर्गे असाद कालिया समेत नामजद हुआ था। जाफरी कॉलोनी करेली निवासी साबिर ने 13 लोगाें पर एक करोड़ रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अली, असाद पहले ही जेल में बंद हैं, जबकि अन्य आरोपी शाकिर व फैजान को भी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


वादी ने पुलिस को बताया था कि वह दोहरे हत्याकांड में अतीक के खिलाफ पैरवी कर रहा था। इसे लेकर ही अतीक के इशारे पर आरोपियों ने उसे धमकाया और रंगदारी मांगी। विरोध करने पर फायर भी झोंका, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले मकान पर चला था बुलडोजर

असलम उर्फ मंत्री धूमनगंज, करेली व आसपास अतीक के जमीन के धंधों को देखता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अतीक के नाम पर जमीनें खरीदने व बेचने के साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे आदि का भी काम करता था। दो साल पहले जनवरी 2021 में उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया था। विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास न होने की बात कहकर यह कार्रवाई की थी। 700 वर्ग गज जमीन पर बने इस आलीशान मकान की कीमत लगभग चार करोड़ बताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed