फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashwini Choubey said At the behest of CM Nitish Education Minister insulted Ram Charit Manas

अश्विनी चौबे बोले : सीएम नीतीश के इशारे पर शिक्षामंत्री ने किया राम चरित मानस का अपमान

Sat, 21 Jan 2023 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 01:03 AM IST
सार

माघ मेला में सनातन महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना प्रयागराज। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को रामचरित मानस पर बिहार की गरिमा के विपरीत टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Ashwini Choubey said At the behest of CM Nitish Education Minister insulted Ram Charit Manas
Prayagraj News : अश्विनी चौबे। केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला में सनातन महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना प्रयागराज। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को रामचरित मानस पर बिहार की गरिमा के विपरीत टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने राम चरित मानस का अपमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही इशारे पर किया है।

विज्ञापन


उन्होंने संगम की रेती से बिहार में नीतीश के भ्रष्ट शासन से जनता को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। सेक्टर तीन स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में आयोजित सनातन महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा प्रभु राम को नकारने वालों को देश की जनता ने नकार दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने देश के माहौल को बिगाड़ने के लिए नीतीश के इशारे पर रामचरित मानस पर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार की प्रतिष्ठा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिरा रहे हैं। वह समाधान यात्रा पर नहीं, बल्कि पिकनिक यात्रा पर निकले हैं। बिहार में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा नीतीश और उनकी यात्रा के सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहा है। इस भ्रष्ट शासन से हम मुक्ति दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।

अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाजवाद के नाम पर कुछ लोगों ने अपने परिवार का पोषण किया है, लेकिन अब देश की जनता सब समझ गई है।रामचरित मानस हमारा पूज्य ग्रंथ है और उस पर हमले का खामियाजा नीतीश सरकार को भुगतना होगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म सबका मूल है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी आपा,मुकेश पांडेय,सत्यम अवस्थी,दीपक पांडेय,आदित्य चौबे,सुभाष यादव,रामाशंकर मिश्रा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed