{"_id":"65713dd7854383a98b0379b9","slug":"ashraf-saddam-and-zainab-had-formed-a-separate-extortion-gang-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: अशरफ, सद्दाम और जैनब की तिकड़ी ने बनाया था वसूली का अलग गैंग, भाई के काम के बीच में नहीं आया अतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: अशरफ, सद्दाम और जैनब की तिकड़ी ने बनाया था वसूली का अलग गैंग, भाई के काम के बीच में नहीं आया अतीक
Thu, 07 Dec 2023 09:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:07 AM IST
सार
अशरफ के ससुराल वालों की वसूली से अतीक गैंग में कई बार झगड़ा भी हो गया था लेकिन भाई के प्रेम में अतीक ने अपने ही गुर्गों को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
अतीक और अशरफ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अशरफ, उसकी पत्नी जैनब और साले सद्दाम की तिकड़ी ने वसूली का एक अलग गैंग भी बना लिया था। अशरफ की वसूली अतीक की वसूली से एकदम अलग थी। अशरफ के ससुराल वालों की वसूली से अतीक गैंग में कई बार झगड़ा भी हो गया था लेकिन भाई के प्रेम में अतीक ने अपने ही गुर्गों को शांत करा दिया था। वसूली का यह खेल अतीक और अशरफ की हत्या तक चलता रहा। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जैनब और उसके मायकों वालों ने किन लोगों के नाम पर कितनी संपत्ति अर्जित की।
विज्ञापन
अशरफ और उसकी पत्नी जैनब शादी के कुछ महीनों बाद से अतीक के चकिया स्थित घर से चले गए थे। जैनब पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर स्थित अपने मायके चली गई थी। अशरफ भी अधिकांश वहीं रहता था। यूं तो अशरफ अपने भाई अतीक से अलग नहीं हुआ था लेकिन उसने गिरोह से अलग अपनी वसूली शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सल्लाहपुर में उसने अपना आलीशान मकान बनवाया था। साला सद्दाम ही प्रदेश के कई बिल्डरों, उद्योगपतियों और बड़े दुकानदारों से वसूली करता था। इसके अलावा प्रदेश भर में विवादित जमीनों को खाली कराने के लिए अशरफ मोटा पैसा लेता था। कई बार ऐसा हुआ कि अतीक के गुर्गों और सद्दाम के बीच वसूली को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, अतीक ने हर बार बीच में आकर अशरफ का ही साथ दिया। उसने साफ कह दिया था कि अशरफ के काम में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। अशरफ के पकड़े जाने के बाद गैंग की कमान जैनब ने संभाल ली थी। वसूली का पूरा हिसाब किताब वही रखती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अशरफ, जैनब और सद्दाम की तिकड़ी ने कुछ ही सालों में करोड़ों की वसूली कर ली।