{"_id":"5c2d0dd7bdec2256f53388f0","slug":"ashraf-s-renewed-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के साथ उसके भाई की भी मुश्किलें बढ़ी, अशरफ की नए सिरे से तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के साथ उसके भाई की भी मुश्किलें बढ़ी, अशरफ की नए सिरे से तलाश
Thu, 03 Jan 2019 12:45 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अब अशरफ की नए सिरे से तलाश करेगी। उसके हरियाणा में होने की खबर मिली है। यह भी पता चला है कि उसे वहां के एक बड़े राजनीतिक परिवार का संरक्षण मिला है। उसकी तलाश में जुटी एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें जल्द ही हरियाणा में छापेमारी करेंगी। देवरिया जेल में पिटाई प्रकरण के बाद एक बार फिर से अशरफ को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है।
लगभग डेढ़ साल से फरार अशरफ की तलाश में जुटी पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। पता चला है कि वह हरियाणा में बड़ा सियासी रसूख करने वाले एक परिवार के संरक्षण में है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसका कोई नंबर नहीं पा सकी है। पुलिस सुबूत जुटाने में लगी है। बिना सुबूत के पुलिस छापेमारी कर नहीं सकती। अशरफ की तलाश के लिए हरियाणा के कुछ स्थानीय लोगों को लगाया गया है।
पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी अशरफ की तलाश में लगी है। इलाहाबाद यूनिट के साथ लखनऊ यूनिट भी अशरफ की तलाश कर रही है। देवरिया कांड के बाद एक बार फिर से अशरफ की तलाश तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही टीमों को हरियाणा भेजा जाएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से अशरफ की तलाश कर रही है। जहां भी उसके होने की सूचना मिलती है, पुलिस टीमों को भेजा जाता है। उधर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि एसटीएफ अशरफ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
देवरिया जेल में अतीक अहमद द्वारा प्रापर्टी डीलर और व्यवसायी मोहित जायसवाल को पीटे जाने और 45 करोड़ की प्रापर्टी लिखाने के मामले में बेटे उमर और साथी फैजुल्ला की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम सोमवार को आई थी। मंगलवार को टीम चली गई लेकिन अब उन्हें पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस भी लग गई है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस जो भी मदद मांगेगी, उसे दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी निर्देश दिए गए हैं कि देवरिया कांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाय।