फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ashraf came in laws police raid on information

ससुराल में आया अशरफ, सूचना पर पुलिस का छापा

Thu, 04 Jun 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ashraf came in laws police raid on information
ashraf came in laws police raid on information - फोटो : CITY DESK
पूर्व सांसद अतीक के छोटा भाई व दो लाख के इनामी अशरफ की तलाश में पुलिस ने बुधवार को कौशाम्बी के पूरामुफ्ती स्थित हटवा गांव में छापा मारा। हालांकि, वह नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पिछले दिनों अपने ससुराल आया था। पुलिस ने उसके ससुराल से कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कई लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल्स चेक किए गए। कुछ संदिग्ध नंबरों के बारे में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सूत्रों से पता चला था की इनामी अपराधी अशरफ हटवा स्थित अपनी ससुराल में है। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शाहगंज, इंस्पेक्टर करेली, इंस्पेक्टर धूमनगंज और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक साथ हटवा स्थित उसकी ससुराल में छापा मारा। घर खंगाला गया, लेकिन अशरफ नहीं मिला। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि अशरफ वहां गया था या नहीं। ससुराल वालों ने अशरफ के वहां होने से पूरी तरह से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस ने वहां से कई लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल कॉल डिटेल्स भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed