फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashraf, brother of former MP Ateeq Ahmed, attached three lands worth 25 crores

पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ की 25 करोड़ मूल्य की तीन जमीनें कुर्क

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
सार

  • धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई, गैंगस्टर के मामले में है नामजद

विज्ञापन
Ashraf, brother of former MP Ateeq Ahmed, attached three lands worth 25 crores
prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम - फोटो : prayagraj

विस्तार

अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 25 करोड़ रुपये मूल्य की 12 जमीनें शनिवार को कुर्क की गईं। धूमनगंज पुलिस ने तीन साल पहले दर्ज गैंगस्टर के मामले में यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अशरफ की कई अन्य संपत्तियों को भी जल्द ही कुर्क किया जाएगा। धूमनगंज थाने में 2018 में अशरफ समेत 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा लिखा गया था। इस मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह की ओर से की जा रही है। उन्होंने कुछ समय पहले अशरफ की कुल सात जमीनें गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भेजी थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी की ओर से अनुमति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को धूमनगंज पुलिस ने इनमें से तीन जमीनों को कुर्क किया गया। इस दौरान राजरूपपुर क्षेत्र में स्थित तीनों जमीनों पर नोटिस बोर्ड चस्पा करवाया। इसके माध्यम से चेतावनी भी जारी की गई कि उक्त संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई हैं। जिस पर किसी तरह का अतिक्रमण आपराधिक कृत्य माना जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के नोडल एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल पांच बीघा एक बिस्वा जमीन कुर्क की गई। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों से पता चला था कि उक्त जमीनें अशरफ ने अपराध के जरिए अर्जित की। जिसकी कुल कीमत लगभग 25 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed