{"_id":"8f777ea902bf05e74765cd7bc7d9086d","slug":"asan-occurred-career-path-will-be-fulfilled-every-wish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसां हुई कॅरियर की राह, पूरी होगी हर चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसां हुई कॅरियर की राह, पूरी होगी हर चाह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बारहवीं पास करने के बाद क्या करें, कौन सा क्षेत्र चुनें, कॅरियर के लिए क्या बेहतर विकल्प होगा, कौन से कालेज में दाखिला लें, कॅरियर से जुड़े ऐसे तमाम सवालों के साथ हजारों विद्यार्थी शनिवार को अमर उजाला के एजुकेशन एक्सपो ‘लक्ष्य-2015’ में पूरे उत्साह और उम्मीद के साथ पहुंचे तो उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी चाह को राह मिल गई। कान्हा श्याम में आयोजित ‘लक्ष्य-2015’ के तहत विशेषज्ञों की मदद से उन्हें एक ही छत के नीचे अलग-अलग तरह के पाठ्यक्रमों तथा उसमें कॅरियर की संभावनाओं की बाबत संतोषजनक जवाब मिले। विद्यार्थियों का कहना था कि कॅरियर को लेकर उनकी सभी जिज्ञासाएं पूरी हुईं। यहां आकर उनमें काफी उम्मीदें जगी हैं। एक्सपो में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है।
‘लक्ष्य’ को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह दिखा तथा एक्सपो शुरू होने से पहले ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उद्घाटन के वक्त ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। खास यह कि बच्चों के कॅरियर को लेकर चिंतित अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। उन्होंने भी विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का जवाब हासिल किया। सुखद यह कि एक्सपो में शंकरगढ़, कोरांव, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के विद्यार्थी भी शामिल रहे। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का रेला देर शाम तक लगा रहा। कार्यक्रम के संचालक आरजे सुनील शुक्ल तथा टीम के सदस्यों के साथ जाने-माने काउंसलर जतिन चावला की आकर्षक प्रस्तुति भी विद्यार्थियों को पसंद आई। रविवार और सोमवार को जतिन चावला फिर सवालों के जवाब देंगे।
एक्सपो में पूरे देश के दो दर्जन शिक्षण संस्थान, बैंक ों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उनके स्टाल पर जाकर विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी हासिल की। शनिवार को शुरू हुए तीन दिनी एजुकेशन एक्सपो का उद्घाटन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी, प्रोफेसर आरके चौबे, डॉ.हेमलता श्रीवास्तव और डॉ.एके वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
हैं। ‘अमर उजाला’ के संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती तथा अन्य अतिथियों का स्वागत और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।