फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   As soon as there is a fire in the train, there will be a shower of water in the coach

Fire Smoke Detection : ट्रेन में आग लगते ही कोच में होने लगेगी पानी की बौछार, इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा

Thu, 17 Aug 2023 11:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

अब तक 475 एलएचबी कोच एवं 50 पावर कारों को इससे लैस भी किया जा चुका है। शेष बचे 29 कोच इसी वर्ष इस प्रणाली से लैस हो जाएंगे। एनसीआर द्वारा अपनी ट्रेनों के पावर कार एवं पैंट्रीकार में जो एडवांस प्रणाली लगाई गई है, उससे आग लगने या धुंआ निकलने पर कोच के अंदर पानी की बौछार होने लगेगी।

विज्ञापन
As soon as there is a fire in the train, there will be a shower of water in the coach
स्मोक प्रोटेक्शन डिवाइस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के खाते में इसी वर्ष दिसंबर तक एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। एनसीआर देश का पहला ऐसा जोन बन जाएगा, जिसकी एसी एलएचबी कोच वाली सभी ट्रेनें फायर स्मोक डिटेक्शन व सप्रेशन प्रणाली से लैस हो जाएंगी। अब तक 475 एलएचबी कोच एवं 50 पावर कारों को इससे लैस भी किया जा चुका है। शेष बचे 29 कोच इसी वर्ष इस प्रणाली से लैस हो जाएंगे।

विज्ञापन


एनसीआर द्वारा अपनी ट्रेनों के पावर कार एवं पैंट्रीकार में जो एडवांस प्रणाली लगाई गई है, उससे आग लगने या धुंआ निकलने पर कोच के अंदर पानी की बौछार होने लगेगी। ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। बताया जा रहा है कि फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम के तहत एस्पीरेशन टाइप फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सेंसर्स, सप्रेशन आउटलेट, पीएलसी पैसेंजर अलार्म बजर आदि उपकरण लगाए गए हैं।

विज्ञापन

इसके माध्यम से यात्री सतर्क तो होंगे ही साथ ही यह एडवांस सिस्टम आग बुझाने का कार्य भी करता है। फिलहाल यह सिस्टम प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज जंक्शन-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस के साथ कानपुर शताब्दी समेत एनसीआर की 44 जोड़ी ट्रेनों में लगाया जा चुका है।

मंडलवार बात करें तो प्रयागराज मंडल की 22 जोड़ी, झांसी मंडल की 14 जोड़ी एवं आगरा मंडल की आठ जोड़ी ट्रेनों के सभी एसी कोच, पावरकार एवं पेंट्रीकार में यह सिस्टम लगाया जा चुका है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अब सिर्फ 29 कोच में ही यह सिस्टम लगाने का कार्य रह गया है। इसी वर्ष यह कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed