{"_id":"590100f14f1c1b0b71c0e34b","slug":"as-soon-as-the-party-came-there-was-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दल के आते ही भड़के छात्र, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दल के आते ही भड़के छात्र, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलएलएबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम तथा सेमेस्टर परीक्षा दे रहे छात्रों को मुख्य परिसर में परीक्षा देना रास नहीं आ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल रोकने के लिए इस बार व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है और विवि विभाग के बजाए परीक्षाएं मुख्य परिसर में कराई जा रही हैं। बुधवार को दूसरे दिन मध्यकालीन इतिहास विभाग में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे छात्र सचल दल के पहुंचते ही बाहर निकल आए और हंगामा कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स बुलाई गई। चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों को किसी तरह शांत कराके परीक्षा पूरी कराई। परीक्षा नियंत्रक ने पूरे मामले की रिपोर्ट कुलपति को सौंपी दी है। उन्होंने परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है।
एलएलबी की परीक्षाएं इविवि के मुख्य परिसर के राजनीति शास्त्र विभाग और मध्यकालीन इतिहास विभाग में परीक्षाएं हो रही हैं। बुधवार को मध्यकालीन इतिहास विभाग में एलएलबी चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा शुरू के करीब घंटेभर बाद सचल दस्ता जांच करने पहुंचा। क्लास में बैठे छात्रों को सचल दल का पता चला तो वे बाहर निकल आए और शोरशराबा करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मामले का पता चलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो राम सेवक दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को किसी तरह शांत कराके परीक्षा पूरी कराई। परीक्षा नियंत्रक प्रो एचएस उपाध्याय ने पूरे मामले की रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है। उन्होंने यह परीक्षा निरस्त करने की भी संस्तुति की है। पीआरओ हर्ष कुमार का कहना है कि परीक्षा निरस्त होती है तो ऐसा विचार किया जा रहा है कि उसे दोबारा न कराया जाए, बल्कि छात्र बैक पेपर परीक्षा में शामिल हों।
एलएलबी की परीक्षा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत एडीसी एवं सीएमपी डिग्री कॉलेजों में बुधवार को 28 नकलची सचल दस्ते के हत्थे चढ़े। विवि परिसर में हुई परीक्षा में आठ छात्रों को सचल दल ने नकल करते हुए पकड़ा, जबकि एडीसी और सीएमपी में 20 छात्र पकड़े गए।