{"_id":"6000a65d8ebc3e2f2741eaaa","slug":"arvind-sharma-close-to-pm-modi-did-his-studies-from-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा ने इलाहाबाद विवि से की थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा ने इलाहाबाद विवि से की थी पढ़ाई
Fri, 15 Jan 2021 01:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
अरविंद कुमार शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की उपलब्धियों में एक और सितारा जड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रिटायर्ड आईएएफ अफसर अरविंद कुमार शर्मा को यूपी का डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा चल रही है। अरविंद कुमार शर्मा इविवि के छात्र रह चुके हैं और उन्होंने बीए एवं एमए की पढ़ाई यहीं से पूरी की थी।
अरविंद कुमार शर्मा ने वर्ष 1980 में इविवि में एडमिशन लिया था। उनके साथ पढ़े इविवि में राजनीति विज्ञान के शिक्षक एवं डीन कॉलेज डेवलपमेंट कौंसिल प्रो. पंकज कुमार बताते हैं कि अरविंद शुरू से ही मेधावी रहे। उन्होंने वर्ष 1980 से 1982 तक बीए और फिर वर्ष 1982 से 1984 तक राजनीतिशास्त्र में एमए की पढ़ाई की। एमए में उन्हें दूसरा स्थान मिला था, जबकि एनएस पटेल टॉपर थे और प्रो. पंकज कुमार को तीसरा स्थान मिला था।
अरविंद यहां विश्वविद्यालय चौराहे के पास किराये के एक मकान में रहा करते थे। बीए एवं एमए की पढ़ाई के बाद अरविंद ने जेआरएफ किया और तीसरे प्रयास में आईएएस अफसर बन गए। उनका चयन गुजरात कैडर में हुआ था। वहां जाते ही वह तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी बन गए और तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में बतौर ओएसडी ज्वाइन किया था और जब वह मुख्यमंत्री के सचिव थे, तब प्रो. पंकज की गुजरात में उनसे लंबे समय बाद मुलाकात हुई थी।