{"_id":"6a95e2bf8c0761d1780a8315","slug":"arvind-from-jhunsi-becomes-the-champion-wrestler-of-the-ausanpur-dangal-allahabad-news-c-3-1-hld1039-963604-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: झूंसी के अरविंद बने औसानपुर दंगल के चैंपियन पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: झूंसी के अरविंद बने औसानपुर दंगल के चैंपियन पहलवान
Tue, 01 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय। औसानपुर के दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ सुरेशचंद्र म
- फोटो : Archive
हंडिया ब्लॉक के औसानपुर गांव में आयोजित पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता में झूंसी के अरविंद पहलवान ने कानपुर के गोलू को पटखनी देकर चैंपियन बने। झूंसी के सूरज ने दरवासी भदोही के शिवानंद को, मुजहरा भदोही के सुरेंद्र ने राजस्थान के काशी को, अयोध्या के सुदामा ने राजस्थान के कटप्पा को, बवई भदोही के राणा सिंह ने फतेहपुर के रजत को, झांसी के रितेश ने जौनपुर के विकास को, वाराणसी के नरसिंह ने नेपाल के बादल थापा को, गोरखपुर की नम्रता ने कानपुर की मुस्कान को तथा झूसी के फूलचंद ने कौशांबी के अजीत पहलवान को चित किया।
इससे पहले पहलवानों की जोड़ी को हाथ मिलवाते हुए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने कहा कि पूर्वजों की ओर से शुरू की गई इस परंपरा को कायम रखना सराहनीय है। इस मौके पर प्रधान पंकज मौर्य, कड़ेदीन मिश्रा, जोखन लाल यादव, रामफल, डॉ.संतोष मौर्य, भोला पासी, चंद्रभान मौर्य, प्रेमचंद मौर्य आदि रहे।