फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Artificial intelligence will be studied in CBSE schools

सीबीएसई स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की होगी पढ़ाई

Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Artificial intelligence will be studied in CBSE schools
प्रयागराज। सीबीएसई स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की एक विषय की तरह पढ़ाई होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है। एआई को पहले चरण में कक्षा नौवीं से लागू किया जाएगा। इस विषय की पढ़ाई 8वीं और 10वीं कक्षा में भी शुरू कराने की योजना है। इसे स्कूलों में लागू करने के लिए सरकार माइक्रोसॉफ्ट इंटेल, आईबीएम जैसी कंपनियों से मदद लेगी। इस संबंध में सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों को दिशानिर्देश भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से देश के विभिन्न भागों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नए कोर्स को लागू करने के लिए 40 से अधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम कराए जा चुके हैं। सीबीएसई नए कोर्स को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्र सरकार से संबद्ध स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में भी लागू करने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 12 घंटे का एक इंस्पायर माड्यूल भी तैयार किया है। कोर्स सीबीएसई स्कूलों को भेजा चुका है। साथ ही इसे वेबसाइट पर भी लोड किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को विषय के रूप में लागू करने और शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने माइक्रोसाफ्ट इंटेल, आईबीएम जैसी कंपनियों से समझौता किया है। ये कंपनियां पहले दौर में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करेंगी। देश के दूसरे शहरों में प्रशिक्षण का काम शुरू हो गया है। जिन स्कूलों में प्रशिक्षण पूरा हो गया है, वहां विषय को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 अंक का होगा प्रश्नपत्र
सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध यूनिट वाइज कोर्स में पहली यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का परिचय है। पहली यूनिट में 10 अंक का सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। दूसरी यूनिट में प्रोजेक्ट साइकिल शामिल है, इसमें भी 10 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। तीसरी यूनिट में नेचुरल नेटवर्क को रखा गया है, इसमें 10 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। चौथी यूनिट में पाइथन का परिचय है, इसमें 20 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसी तरह पांचवीं यूनिट में को-करिकुलर स्किल है, इसमें 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

प्रयागराज के स्कूलों का नहीं हुआ प्रशिक्षण
श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सहोदया की अध्यक्ष रविंदर बिरदी का कहना है कि अभी तक सीबीएसई की ओर से प्रयागराज के किसी शिक्षक को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने और शिक्षक की व्यवस्था होने के बाद इसे लागू करने के बारे में सोचा जाएगा। फिलहाल, सीबीएसई की योजना सभी स्कूलों में इसको लागू किए जाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed