{"_id":"672332ba41e6179eb6095b47","slug":"arrival-of-mahamandaleshwar-swami-dr-lakshmi-narayan-on-2nd-november-entry-into-the-city-on-3rd-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण का आगमन दो नवंबर को, तीन को होगा नगर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण का आगमन दो नवंबर को, तीन को होगा नगर प्रवेश
Thu, 31 Oct 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:03 PM IST
सार
डॉ. लक्ष्मी नारायण महाराज ने बताया कि तीन नवंबर रविवार को नगर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़े के जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत, श्रीमहंत सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज दो नवंबर शनिवार को प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह तीन नवंबर को जूना अखाड़े के नगर प्रवेश के दौरान शामिल होंगी। डॉ. लक्ष्मी नारायण महाराज ने बताया कि तीन नवंबर रविवार को नगर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़े के जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत, श्रीमहंत सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में अपने शिष्यों सहित एक नवंबर शुक्रवार से प्रयागराज पहुंचना शुरू हो जाएंगे। आचार्य ने बताया कि इस बार किन्नर अखाड़े के देश और विदेश से बड़ी संख्या में शिष्यगण परिवार सहित व बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान परिवार सहित कल्पवास के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, रूस, जापान, कनाडा, इटली, भूटान, नेपाल सहित अन्य देशों से भी श्रद्धालु परिवार सहित आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि शिविर में होने वाले कार्यक्रम कथा, हवन-यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक संगोष्ठी, महामंडलेश्वर सहित अन्य पदाधिकारियों के पट्टाभिषेक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा महीने भर शिविर में अन्नक्षेत्र 24 घंटे चलता रहेगा।
विज्ञापन