फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested with RPSF, the officer arrested with pistol

आरपीएसएफ से बर्खास्त दरोगा पिस्टल संग गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Arrested with RPSF, the officer arrested with pistol
प्रयागराज। दारागंज पुलिस ने रेलवे विशेष सुरक्षा बल के बर्खास्त दरोगा कमलदीप सिंह को पिस्टल संग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा है और दोनों के कब्जे से स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दरोगा पर असम, लखनऊ समेत अन्य जगहों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
दारागंज पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परेड स्थित पाकड़ तिराहे के पास दबिश दी गई तो वहां संदिग्ध हाल में स्कॉर्पियो में दो लोग बैठे मिले।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की जिस पर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल, कारतूस व तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में एक ने अपना नाम कमलदीप सिंह निवासी थाना सदर पटियाला पंजाब व दूसरे ने हरेंद्र पासवान निवासी बैरिया बलिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कमलदीप ने बताया कि वह रेलवे विशेष सुरक्षा बल में दरोगा था, जो अब बर्खास्त है। 2004 में मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे नशीले पदार्थोें की तस्करी में जेल भेजा था।

2005 में लखनऊ में अपने ही असिस्टेंट कमांडेंट पर हमले व 2011 में गुवाहाटी में असलहे संग पकड़े जाने पर उस पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। 2014 में नालबाड़ी असम में लूट के मामले में भी वह नामजद था।
एसओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां पहुंचे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed