{"_id":"58deb0fd4f1c1be53763df3d","slug":"arrested-roadway-clerk-taking-6-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार की घूस लेते रोडवेज का क्लर्क गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार की घूस लेते रोडवेज का क्लर्क गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
घूस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये की घूस लेते रोडवेज के लीडर रोड केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया। एक संविदा परिचालक को छुट्टी के बाद वापस लौटने पर ज्वाइनिंग और नई ड्यूटी देने के नाम पर उसने रुपये मांगे थे। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
सहोदरपुर नगर कोतवाली प्रतापगढ़ के रहने वाला राजकुमार रोडवेज के लीडर रोड डिपो में संविदा परिचालक है। दो महीने पहले राजकुमार की पत्नी की तबियत ज्यादा खराब हुई तो वह छुट्टी पर चला गया था। कुछ दिन पहले वह वापस लौटा तो दोबारा ज्वाइनिंग और नई ड्यूटी देने के नाम पर वरिष्ठ लिपिक और लीडर रोड डिपो के केंद्र प्रभारी केशव प्रसाद पांडेय ने छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी। न देने पर राजकुमार को ज्वाइन नहीं कराया। राजकुमार ने इसकी शिकायत 31 मार्च को एसपी विजिलेंस से की। इसके बाद डीएम की अनुमति लेकर विजिलेंस टीम ने केशव प्रसाद पांडेय के आफिस के सामने जाल बिछा दिया।
इंस्पेक्टर पंचबहादुर सिंह, रामकुमार श्रीवास्तव, रामनिहोर मिश्र, रामसुभग, सरोज कुमार सिंह, और अशोक नरायण पांडेय आदि टीम के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। डीएम ने भी दो लोगों की अपनी टीम भेजी थी। शाम को साढ़े पांच बजे के लगभग आफिस के सामने ही राजकुमार ने केशव प्रसाद को पैसे देने के लिए बुलाया। केशव ने जैसे ही पैसे हाथ में थामे, टीम ने उसे पकड़ लिया। मूल रूप से पंडितपुर हंडिया का रहने वाला केशव इस समय कृष्णानगर कीडगंज में रह रहा है। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।