फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested in an alleged crossroads young man's murder

भरे चौराहे युवक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Arrested in an alleged crossroads young man's murder
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
धूमनगंज के चक मीरापट्टी में क्लीनिक से बाहर खींचकर भरे चौराहे युवक की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल चोरी होने के शक पर उसने व उसके भाई ने मृतक से पूछताछ की तो उसे पीट दिया गया। इसी खुन्नस में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मीरापट्टी निवासी प्रदीप सिंह चौहान(23) मूल रूप से इटावा जिले के लखवा बखेवर का रहने वाला था। वह मुंडेरा में आढ़त लगाता था। रविवार को शाम करीब 6.30 बजे उसे तब गोली मार दी गई थी जब वह चौराहे पर स्थित क्लीनिक में बैठा था। बदमाशों ने क्लीनिक से बाहर खींचकर उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने मामले में मीरापट्टी निवासी सगे भाइयों संदीप उर्फ रघू पासी व उसके भाई आशीष पासी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रात में ही आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिले। देर रात पुलिस ने प्रयाग संगीत समिति के पास से एक आरोपी आशीष को पकड़ लिया। वह एक टेंपो के भीतर छिपकर बैठा था। जबकि मुख्य आरोपी संदीप उर्फ रघू पासी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि दो दिन पहले घर से उसका कीमती मोबाइल गायब हो गया था। जिस वक्त मोबाइल गायब हुअ, तब मृतक प्रदीप ही उसके घर आया था। ऐसे में शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी और आशीष को थप्पड़ भी मारे। इसी बात पर झगड़ा हो गया और संदीप ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed