फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrest stayed regarding FIR filed for three-year-old incident; relief granted subject to a condition.

हाईकोर्ट : तीन साल पुरानी घटना में दर्ज एफआईआर पर गिरफ्तारी पर रोक, इस शर्त पर मिली राहत

Fri, 11 Sep 2026 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के कोतवाली थाने में करीब तीन साल बाद दर्ज एफआईआर के मामले में आरोपी संजय बिंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Arrest stayed regarding FIR filed for three-year-old incident; relief granted subject to a condition.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के कोतवाली थाने में करीब तीन साल बाद दर्ज एफआईआर के मामले में आरोपी संजय बिंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह राहत अगली सुनवाई या पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहने का आदेश दिया है। याची को जांच में पूरा सहयोग करना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने दिया।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ता ने कहा कि एफआईआर में डकैती, हत्या का प्रयास सहित कई आरोप लगाए गए हैं। घटना 14 दिसंबर 2023 की बताई गई है, जबकि एफआईआर 21 अगस्त को दर्ज कराई गई। दुर्भावनापूर्ण तरीके से करीब पौने तीन साल बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए राज्य सरकार और अन्य विपक्षियों को तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके बाद याची को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed