फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   arrest of the alleged accused of Harassing the girl was carried out.

Prayagraj : युवती से दुष्कर्म के आरोपी नेता की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 02 Aug 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 12:14 AM IST
सार

झूंसी कस्बे की रहने वाली युवती के मुताबिक हंडिया के रहने वाले युवक आशीष सिंह ने कुछ महीने पहले उसके घर में कमरा किराए पर लिया था। इसी दौरान उसने अपनी बातों में फंसा लिया।

विज्ञापन
arrest of the alleged accused of Harassing the girl was carried out.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सवा महीने पहले युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका किराएदार था। पुलिस ने रविवार को भुक्तभोगी युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी युवक सत्तादल का कथित नेता बताया जाता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म के साथ ही अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था।

विज्ञापन



झूंसी कस्बे की रहने वाली युवती के मुताबिक हंडिया के रहने वाले युवक आशीष सिंह ने कुछ महीने पहले उसके घर में कमरा किराए पर लिया था। इसी दौरान उसने अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि इसी बीच जून महीने में उसने युवती को अपने झांसे में लेकर पहले नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युपक ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से कई दफे अवैध संबंध बनाए।

विज्ञापन

आरोप है 18 जुलाई की रात तकरीबन आठ बजे युवती को कमरे में बंदकर जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर लात-घूसों के साथ ही डंडे से पिटाई भी की। घटना की जानकारी भुक्तभोगी युवती ने अपने भाई को भी दी थी। भाई की मदद से उसे बचाया जा सका।


इसी बीच रविवार को भुक्तभोगी युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हंडिया के युवक आशीष सिंह पर दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी युवक सत्तादल का कथित नेता बताया जाता है। मामले की विवेचक सीओ आस्था जायसवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि वह अभी तक धरा नहीं जा सका है। भुक्तभोगी युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed