फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   arrest in karnalganj

चुनाव में इस्तेमाल को लाए गए 21 असलहों समेत तस्कर गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
हर बार की तरह चुनाव में अपराधियों के जरिए वोटरों को धमकाने के लिए अवैध हथियारों की तस्करी में तेजी आ गई है। स्पेशल टास्क फोर्स ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 तमंचे- पिस्टल बरामद किए। एसटीएफ का कहना है कि चुनाव के दौरान इस्तेमाल के लिए ही बढ़ी डिमांड के चलते पश्चिम यूपी से असलहे लाए गए थे। मगर बेचने से पहले ही तस्कर पकड़ा गया। अब एसटीएफ इस नेटवर्क के बाकी अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में असलहा तस्करों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर उपनिरीक्षक अतुल सिंह को खबर मिली कि एक व्यक्ति हथियारों की खेप लेकर म्योहाल चौराहे से मनमोहन पार्क की तरफ जाने वाला है। उन्होंने कर्नलगंज थाने की पुलिस के साथ लेबर आफिस के घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद बस से उतरकर पैदल मनमोहन पार्क की तरफ जा रहे युवक को पकड़ लिया। उसने कंधे पर बैग लटका रखा था। बैग की तलाशी लेने पर 315 बोर के बीस तमंचे और प्वाइंट 32 बोर की एक पिस्टल मिली। 21 अवैध हथियार लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार कर कर्नलगंज थाने में पूछताछ की गई । उसने अपना नाम लालबहादुर मौर्या और पता कामा पट्टी, संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ बताया।
विज्ञापन



हथियार तस्कर ने बताया कि वह करीब छह साल इस गोरखधंधे से जुड़ा है। वह सम्भल जनपद के इमरान से पांच हजार रुपये की दर से तमंचे खरीदकर इलाहाबाद, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, रायबरेली समेत अन्य कई जिलों में अपराधियों को 10 हजार रुपये की दर से बेचता है। उसने कुबूला कि चुनाव की वजह से अवैध असलहों की डिमांड बढ़ी है। इसीलिए वह इस बार एकसाथ 21 तमंचे-पिस्टल ले आया था मगर सप्लाई करने से पहले ही पकड़ा गया। वह तीन सौ से ज्यादा असलहे पश्चिमी यूपी से लाकर यहां कई जिलों में बेच चुका है। अब एसटीएफ हथियारों के खरीदारों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed