फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrangements completed at Prayagraj Junction for movement of workers

श्रमिकों को लाने-जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर पूरे हुए इंतजाम

Mon, 04 May 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arrangements completed at Prayagraj Junction for movement of workers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे श्रमिकों को लाने एवं ले जाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर भी हो रहा है। बीते दो दिनों के दौरान तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजर चुकी हैं। यहां अब एक दो रोज में मुंबई एवं गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आ सकती है। इससे सैकड़ों की संख्या में मजदूर उतरेंगे। उन मजदूरों को स्टेशन पर रोकने, भोजन कराने एवं यहां से बसों द्वारा बाहर पहुंचाए जाने के सारे इंतजाम रेलवे ने पूरे कर लिए हैं। इन तमाम इंतजामों का डीआरएम अमिताभ एवं डीएम भानु चंद्र  गोस्वामी ने रविवार को जायजा लिया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से रेलवे प्रशासन को बताया गया कि लखनऊ, कानपुर आदि शहरों में बीते दो दिनों के दौरान कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं। ऐसी ही कुछ ट्रेनें यहां भी आ सकती हैं। इन ट्रेनों से आने वाले श्रमिकों को उनके गंतव्य तक कैसे भेजा जाए, रेलवे स्टेशन पर यह श्रमिक आदि किस तरह से सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए इसी बात पर अधिकारियों ने मंथन किया।

विज्ञापन

Arrangements completed at Prayagraj Junction for movement of workers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तय हुआ कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जो यात्री आएंगे उन्हें ट्रेन से उतारने के बाद जंक्शन पर कुंभ के दौरान बने दो यात्री आश्रय स्थलों पर ले जाया जाएगा। यहां जिला प्रशासन की ओर से ही मजदूरों को भोजन कराया जाएगा। प्रयागराज से जो मजदूर आसपास के जिलों में जाएंगे, उनके लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही बसें उपलब्ध होंगी। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह प्रयागराज से भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। इस ट्रेन से प्रयागराज एवं उसके आसपास के जिलों में फंसे तमाम राज्यों के मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

Arrangements completed at Prayagraj Junction for movement of workers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सुपर फास्ट श्रेणी की हैं श्रमिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी की हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर कोच ही लगाए जा रहे हैं। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को किराया संबंधित राज्य सरकार द्वारा ही रेलवे को दिया जाना है। यानी की अगर किसी सामान्य श्रेणी की ट्रेन में अगर प्रयागराज से दिल्ली का किराया स्लीपर का 365 है तो सुपरफास्ट होने की वजह से श्रमिक स्पेशल में 30 रुपये ज्यादा किराया लगेगा। इसमें सफर करने वाले यात्रियों की सूची जिला प्रशासन द्वारा रेलवे को पूर्व में दी जा जाएगी। ताकि यात्रियों की संख्या के हिसाब से रेलवे रेक का इंतजाम कर सकें। अमूमन एक श्रमिक स्पेशल से अभी एक बार में 1200 लोगों को सफर करवाया जा रहा है।

जंक्शन से गुजरी दो श्रमिक स्पेशल

रविवार को भी प्रयागराज जंक्शन से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरी। पहली ट्रेन सुबह आठ बजे के आसपास जंक्शन से गुजरी जो राजस्थान के कोटा से झारखंड के धनबाद जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रेन भी रात में कोटा-बरौनी स्पेशल जंक्शन से गुजरी। दोनों ही ट्रेन जंक्शन पर नहीं रुकी। इस दौरान जब ट्रेन जंक्शन से गुजरी तो दोनों ही बार आरपीएफ जवानों ने ताली बजाकर उसमें बैठे यात्रियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed