फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army tanks will increase the beauty of Chandra Shekhar Azad Park

सेना के टैंक से भी बढ़ेगी चंद्रशेखर आजाद पार्क की शोभा

Mon, 30 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 30 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Army tanks will increase the beauty of Chandra Shekhar Azad Park
भारतीय सेना - फोटो : bureau
वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग-21 के साथ थल सेना का टैंक भी चंद्रशेखर आजाद पार्क की शोभा बढ़ाएगा। पार्क के मुख्य गेट के पास युद्धक टैंक को मॉडल के तौर पर रखने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए एडीए और सेना के अफसरों के बीच वार्ता जारी है। अगले कुछ दिनों में यहां टैंक के लिए प्लेटफॉर्म बनने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कमला नेहरू रोड स्थित आजाद पार्क के मुख्य गेट से करीब 20 मीटर अंदर बायीं ओर मैदान के मुहाने पर मिग-21 को मॉडल के तौर पर लगाने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच सेना के युद्धक टैंक  को भी यहां मॉडल के रूप में रखने की तैयारी शुरू हो गई है। टैंक को मिग-21 के दाहिनी ओर मजार वाले मैदान के मुहाने पर रखने की योजना बनाई गई है। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि टैंक के लिए सेना से वार्ता तकरीबन अंतिम चरण में है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वहां से टैंक के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। उसके बाद टैंक को रखने के लिए पार्क में प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिग-21 और टैंक के चारों ओर सुरक्षा के लिए घेरा भी बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोग उस पर चढ़ न सकें। कहा कि चंद्रशेखर आजाद पार्क देश की आजादी की लड़ाई का गवाह है। उसकी याद ताजा रखने के लिए इस तरह की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक शहर में ब्वायज हाईस्कूल एेंड कॉलेज (बीएचएस) एवं सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में सेना के टैंक रखे हैं, लेकिन यह हर किसी को देखने के लिए सर्वसुलभ नहीं हैं। स्कूल के अंदर होने के कारण वहां के बच्चे या अभिभावक की उसे देख पाते हैं, लेकिन अब सार्वजनिक पार्क में टैंक के साथ मिग-21 रखे जाने से शहरी इससे काफी नजदीक से वाकिफ हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed