{"_id":"6530443a694a43c6c509eba7","slug":"army-public-school-and-atulananda-residency-won-the-title-allahabad-news-c-358-1-sald1016-2080-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आर्मी पब्लिक स्कूल और अतुलानंद रेजीडेंसी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आर्मी पब्लिक स्कूल और अतुलानंद रेजीडेंसी ने जीता खिताब
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज और सेंट अतुलानंद रेजीडेंसी वाराणसी ने सीबीएसई क्लस्टर फाइव अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में क्रमशः बालक व बालिका वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को खेले गए बालक वर्ग के फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज ने सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी को 57-51 से हराया।
विजेता टीम के विकास को बेस्ट प्लेयर चुना गया। सनबीम वरुणा के अनिमेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में सेंट अतुलानंद ने सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी को 41-37 से हराकर जीत दर्ज की। पराजित टीम की दीक्षा को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
भव्य समापन समारोह में संस्कार स्कूल के प्रबंधक नीरज अग्रवाल और जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव शील ओझा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमृता अग्रवाल, केके दुबे, विजय राय, विशाल चंद्रा, अविनाश राय सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।