फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army man's wife duped of Rs 50 lakh goes to eight states

Prayagraj News: सैन्यकर्मी की पत्नी से ठगे 50 लाख रुपये आठ राज्यों में गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Army man's wife duped of Rs 50 lakh goes to eight states
विज्ञापन

एप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सैन्यकर्मी की पत्नी से 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में कई और अहम खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ठगी के रुपये आठ राज्यों के बैंक खातों में गए हैं। साइबर पुलिस खातों के माध्यम से ठगों की पहचान करने में जुटी है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी ने साइबर पुलिस को बताया था कि नवंबर-2024 में उन्हें व्हॉट्सएप ग्रुप (एफ-वन इंडिया चीफ वेल्थ प्लानर) पर जोड़ा गया। इसमें शेयर बाजार की पढ़ाई के साथ-साथ निवेश की जानकारी दी जाती थी। इसी ग्रुप के जरिये ठगों ने महिला से 50 लाख रुपये निवेश कराए थे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जिन राज्यों में ठगी के रुपये गए हैं उनमें महाराष्ट्र, असम, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश शामिल हैं। ऐसे में अब साइबर पुलिस ठगों के बैंक खाते खंगालने में जुट गई है। जांच में यह भी पता चला है कि सभी चालू खाते हैं। पुलिस बैंक से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed