फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रयागराज में केपी कॉलेज के पास वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित

Wed, 21 Jan 2026 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 12:42 PM IST
सार

AirCroft Crash In Prayagraj : प्रयागराज के सिविल लाइंस में केपी कॉलेज के पास ट्रेनी विमान गिर गया। आसमान में एयरक्रॉफ्ट के लड़खड़ाते ही दोनों पायलट पैराशूट से नीचे कूद गए। स्थानीय लोग भी तालाब में कूद गए पायलटों को कंधे के बैठाकर बाहर ले गए। 

विज्ञापन
Army helicopter crashes near KP College, two people rescued
प्रयागराज में वायुसेना का विमान क्रैश। - फोटो : अमर उजाला।

शहर में बुधवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भारतीय वायु सेना का एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गया। केपी कॉलेज के पीछे जलकुंभी से भरे एक तालाब में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पायलट को तालाब से सुरक्षित निकाला गया।



माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एम-116 ने सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन (29वीं विंग) से नियमित उड़ान भरी। इसे ग्रुप कैप्टन जेके पांडेय और ग्रुप कैप्टन प्रवीण अग्रवाल संचालित कर रहे थे। फाफामऊ में पड़िला एयर फील्ड के बाद संगम का चक्कर लगाकर यह विमान एयरफोर्स स्टेशन लौट रहा था, तभी उसके इंजन में तकनीकी खामी आ गई।

इस दौरान दोनों पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान रिहायशी इलाके से दूर केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब की ओर मोड़ दिया। दोपहर करीब 12:15 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर सवा 12 बजे के आसपास आसमान में एक छोटा विमान अचानक लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, विमान का पैराशूट खुल गया। इसमें से दो पायलट भी कूदते हुए नजर आए।



Army helicopter crashes near KP College, two people rescued
पायलटों को बचाने वाले स्थानीय युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विमान जब तालाब के पास गिरा तो तेज आवाज आई। हादसे के बाद तालाब किनारे स्थित रेलवे पटरी पर मौजूद लोग सक्रिय हो गए। दोनों पायलट को पानी में घिरा देख स्थानीय युवक लाल साहब निषाद, अजीत यादव और पंकज सोनकर बिना वक्त गंवाए तालाब में कूद पड़े। जलकुंभी होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई लेकिन दोनों पायलट को सहारा देकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया गया।

इस बीच सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और वायु सेना के अफसर व सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उधर, शाम तक तालाब में फंसे विमान को निकालने का कार्य एसडीआरएफ, पुलिस व वायु सेना की ओर से जारी रहा।

Army helicopter crashes near KP College, two people rescued
राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंचे सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला।

वायुसेना ने कहा- दोनों पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना की ओर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया कि ट्रेनी विमान बमरौली स्थित वायु सेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दोपहर करीब 12:15 बजे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। दोनों पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर तालाब की ओर मोड़ दिया, जिससे नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर देवार्थो धर ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित कर दी गई है। जलकुंभी हटाकर रास्ता बनाने और विमान को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कार्रवाई चल रही है।है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Army helicopter crashes near KP College, two people rescued
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची सेना और एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जिस जगह पर माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट गिरा है वह केपी कॉलेज और रोडवेज बस स्टेशन के बीच का स्थान है। पायलटों ने काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। जिस समय हादसा हुआ उस समय केपी कॉलेज में सैकड़ों बच्चे मौजूद थे और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। 

विज्ञापन
Army helicopter crashes near KP College, two people rescued
क्रैश विमान को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
भारतीय वायुसेना ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारतीय वायु सेना का माइक्रोलाइट विमान 21 जनवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज के पास बमरौली वायु सेना स्टेशन से नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। विमान को निर्जन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जिससे नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। भारतीय वायु सेना ने कारण का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed