{"_id":"5dc9bbac8ebc3e5b635f15c5","slug":"army-and-cantonment-council-started-survey-in-parade-area-allahabad-news-ald2599137102","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड क्षेत्र में सेना ने शुरू किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड क्षेत्र में सेना ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेड क्षेत्र में सेना और छावनी परिषद ने शुरू किया सर्वे
छावनी परिषद की 33 दुकानों को छोड़ बाकी दुकानें ध्वस्त करने की तैयारी
डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरपी सिंह के नेतृत्व में हुआ सर्वे का कार्य
प्रयागराज। परेड क्षेत्र में मेला के एसएसपी कार्यालय को अपने कब्जे में लेने के बाद सेना ने अब अन्य अवैध कब्जों की सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरपी सिंह के नेतृत्व में सेना ने परेड क्षेत्र में एक बार फिर से सर्वे शुरू किया। इस दौरान तमाम स्थानों पर नापजोख भी की गई। सेना के इस सर्वे के दौरान छावनी परिषद के अफसर भी मौजूद रहे। छावनी परिषद के अफसरों ने भी इस कार्रवाई के दौरान अपना अलग से सर्वे किया।
दरअसल पिछले कुछ दिनों के दौरान सेना और मेला प्रशासन के बीच तमाम मुद्दों पर गतिरोध था। जो अब काफी हद तक दूर हो चुका है। इस बीच सेना द्वारा मेला स्थित एसएसपी कार्यालय को भी अपने कब्जे में ले लिए जाने के बाद अब परेड क्षेत्र के अन्य अवैध निर्माण पर सेना की नजर है। बीते माह सेना की ओर से इसका सर्वे किया था। इसे अब एक बार फिर से शुरू किया गया है। जो अगले कुछ दिन चल सकता है। सोमवार को हुए सर्वे से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तमाम दुकानदार वहां से अपना सामान आदि समेटकर भाग निकले। सेना के साथ छावनी परिषद ने वहां अपनी 33 दुकानों को चिह्नित किया। 24 दुकानों का आवंटन छावनी परिषद पूर्व में कर चुका है, बाकी नौ की प्रक्रिया चल रही है। छावनी परिषद के हंसराज यादव ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच सेना ने सर्वे के दौरान तमाम दुकानों की नापजोख की। बांध स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बनी दुकानों का भी सर्वे किया गया। बताया जा रहा है कि सेना शीघ्र ही छावनी परिषद की दुकानों को छोड़कर यहां अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।